भिलाई (दुर्ग)। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग व बापू जन कल्याण स्वास्थ्य सेवा संस्था बेमेतरा द्वारा ग्राम भिंभौरी में जनता स्कूल के पास आम जनता के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिले के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आम जनता का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 447 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआर हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी, पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष मेहतर साहू, वर्तमान ग्राम सभा अध्यक्ष कुंजलाल साहू, कोषाध्यक्ष सनत कुमार साहू, सरपंच शिवराज धीवर, जनपत सदस्य प्रेम लाल वर्मा व चंद्रविजय धीवर उपस्थित रहे। सभी ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सुशांत कांडे (जनरल मेडिसिन), डॉ. मनीष खरे (जनरल सर्जन), डॉ. पार्थो शंकर (दन्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. यतीन्द्र देवांगन (प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी), डॉ. विवेक शर्मा (मस्तिष्क रोग, न्यूरो विभाग), डॉ. दीपक सिन्हा (वात व हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. बीआर साहू (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. जेएस भाटिया (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. रंजन सेन गुप्ता (सर्जन) व डॉ. एसपी केशरवानी (बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में अस्पताल के स्टाफ जेएन पाण्डेय, अजय तिवारी, डॉ. शिव पटेल, अजय अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, हरी साहू, तारा पटेल, अफसार निशा, विध्या जोशी, सुचिता पैकरा, जाकिर मोहम्मद, विकास दास व शिवराज का भी सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. राजेंद्र पाटकर ने किया।




