ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शुरू हुई पढ़ाई… विधायक देवेन्द्र यादव ने पहुंचकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शुरू हुई पढ़ाई… विधायक देवेन्द्र यादव ने पहुंचकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

By @dmin
Published: August 2, 2021
Share
Education started in three government English medium schools in Bhilai
Education started in three government English medium schools in Bhilai
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सोमवार को 3 शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ हुआ। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खमरिया, बालाजी नगर एवं सेक्टर 6 में आज से अंग्रेजी की शिक्षा प्रारंभ हो गई है। इसी के साथ ही खमरिया शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय एवं बालाजी नगर स्थित शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय में भवन उन्नयन एवं भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू, बाल संरक्षण चयन समिति के सदस्य मुकेश चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य विजय साहू, अरुण सिसोदिया, इरफान खान, भजन सिंह निरंकारी, महेंद्र साहू, डी. कॉम राजू, पूर्व पार्षद रेखा, चंद्रशेखर गवइ, एकांश बंछोर, जय प्रकाश सोनी, तरुण सिंह, संदीप द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव एवं मनीष सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर फीता काटकर तथा सरस्वती वंदन कर शाला के भीतर प्रवेश किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर आयुक्त अशोक दिवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि विशेष तौर पर मौजूद रहे। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सभी बच्चों ने मास्क धारण किया हुआ था। सोशल डिस्टेंस के तहत दूरी मेंटेन की गई, बच्चों में आज अलग ही उत्साह नजर आया। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भीतर प्रवेश करते ही अतिथियों ने कक्ष का अवलोकन किया तथा सभी बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर एवं पाठ्य सामग्री प्रदाय की गई।

विधायक देवेंद्र यादव ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आरंभ होने से शिक्षा की दिशा में और बढ़ोतरी होगी, शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास होगा! माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल ने उन बच्चों के लिए भी इंग्लिश मीडियम की राह खोल दी है जो कि आर्थिक कमी की वजह से अंग्रेजी शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ होने पर बच्चों को हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी की शिक्षा भी मिल सकेगी। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर किया जा रहा है, बालाजी नगर में बेहतर अधोसंरचना के लिए बड़ा काम होगा। 182.78 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए आज भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने सेक्टर 6 स्कूल के भवन उन्नयन कार्य के बारे में भी बताया कि 67.59 लाख की लागत से बहुत से कार्य हो चुके हैं, इसके साथ ही स्पोट्र्स फैसिलिटी, खेल मैदान, कैंपस के ब्यूटीफिकेशन और डिजिटल लाइब्रेरी दिशा में 88.92 लाख की लागत से कार्य होगा। वहीं खमरिया में स्कूल के भवन का उन्नयन कार्य 56.44 लाख की लागत से किया जाएगा जिसके लिए भी आज भूमि पूजन हुआ।

इस मौके पर नीता लोधी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में ही अंग्रेजी की पढ़ाई ज्यादातर होती रही है, परंतु अब शासकीय स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रारंभ होने से बच्चों की पढ़ाई का स्तर ऊंचा होगा, उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए अंग्रेजी माध्यम एक बेस का कार्य करेगी। तुलसी साहू ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल का प्रारंभ होना बड़ा कदम है, बच्चे अच्छी शिक्षा अध्ययन कर हमारे देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, बेहतर शिक्षा से बच्चों का शैक्षणिक विकास और प्रबल होगा। शुभारंभ एवं भूमि पूजन के अवसर पर जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं डी.के. वर्मा, सहायक अभियंता आर. एस. राजपूत एवं सुनील दुबे, प्र. सहायक अभियंता वसीम खान, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

विधायक देवेंद्र ने की सेक्टर 7 और सेक्टर 5 के वार्डो में भेंट मुलाकात, वार्डवासियों ने दिए शहर के विकास के लिए कई सुझाव
स्कूली शिक्षा सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी बोले- नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा प्रदान करेगी
Bhilai Breaking : थाने में रेप के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, जलता बल्ब निगला… मुश्किल में फंसी पुलिस की जान
महापुरुषों की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है अपना दल (एस) – डॉ. अखिलेश पटेल
एसएसएस सेक्टर-10 में कक्षा 9 वीं में एडमीशन के लिए जल्द करें आवेदन, 23 जनवरी तक है अंतिम मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Business Casual: The Definitive Guide for Women To Be Stylish At Work
Next Article PM Modi launched, said - a new dimension will be added in digital payments पीएम मोदी ने किया ई-रुपी लॉन्च, बोले- डिजिटल भुगतान में जुड़ेगा नया आयाम… यहां पढ़े ई-रुपी के बारे में सबकुछ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?