भुवनेश्वर (एजेंसी)। भुवनेश्वर में एक दिन पहले डेंगू मरीजों की संख्या 453 थी। वहीं आज यह संख्या बढ़कर 505 तक पहुंच गई। राजधानी में लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या ने भुवनेश्वर नगर निगम यानी बीएमसी की चिंता बढ़ा दी है।
देश में पिछले एक साल से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी। कोरोना महामारी के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में डेंगू का खौफ बढऩे लगा है। भुवनेश्वर में डेंगू के मामले बढ़कर 500 से अधिक हो गए हैं। राजधानी में लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या ने भुवनेश्वर नगर निगम यानी बीएमसी की चिंता बढ़ा दी है।
Odisha | BMC launches drive as Dengue cases reach 500 in Bhubaneswar
— ANI (@ANI) July 31, 2021
There are 2-3 areas of concern where we are holding special drives. We have assigned senior officers to each ward to monitor sanitation drives: Anshuman Rath, BMC Zonal Deputy Commissioner (south east) pic.twitter.com/q8qZ7XtvYf
बीएमसी जोनल उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) अंशुमान रथ ने बताया कि डेंगू के मामले बढऩे के बाद बीएमसी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। 2 से 3 क्षेत्र ऐसे हैं, जहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हमने स्वच्छता अभियान की निगरानी के लिए प्रत्येक वार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है।
