ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सदस्यों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को दी एक नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सदस्यों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को दी एक नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 31, 2021
Share
सदस्यों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को दी एक नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सदस्यों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को दी एक नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE
  • विधानसभा का सत्र संक्षिप्त पर सार्थक रहा, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने सत्र की सफलता के लिए सभी का आभार जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पंचम विधानसभा के 12वें सत्र के समापन अवसर पर इसकी सफलता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री एवं विधायकगणों सहित व्यवस्था के संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी रहे, सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह पावस सत्र संक्षिप्त होने के बावजूद भी सार्थक रहा। सत्र के दौरान सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित प्रश्न, ध्यानाकर्षण, स्थगन, अशासकीय संकल्प, लोकहित के मुद्दों पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में संसदीय प्रणाली के सभी आयामों का उपयोग हुआ है। पंचम विधानसभा के इस पावस सत्र में पहली बार अशासकीय संकल्प प्रस्तुत हुआ।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को एक नई ऊंचाई दी है। पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और समस्याओं का समाधान भी किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सहित मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों एवं सदस्यों को सत्र के दौरान बेहद सूझबूझ और सजगता के साथ अपनी बात रखने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सदन के समक्ष रखी और चर्चा में सजगता से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पावस सत्र के समापन अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा उत्कृष्ट विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होकर गौरव प्रदान करने के लिए उनका विशेष रूप से आभार जताया। मुख्यमंत्री ने पावस सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे के उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन की सराहना की और कहा कि सभी सदस्यगणों ने अपने कार्य व्यवहार से संसदीय परंपरा की गरिमा को एक नई ऊंचाई दी है। उन्होंने उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित नारायण चंदेल, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह जुनेजा एवं अरूण वोरा को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पावस सत्र में हिस्दुस्तान में पहली बार कृषि भूमिहीन मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए बजट में प्रावधान किया। यह मील का पत्थर साबित होगा। इस सत्र में तीन विधेयक पारित किए गए। सत्र के दौरान प्रदेश के हित में, जनता के हित में, छात्रों के हित में उठाए गए कदम के लिए उन्होंने पूरे सदन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मिले सहयोग के लिए भी आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक केशव चंद्रा ने भी समापन अवसर पर विधानसभा के पावस सत्र में जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा और नए सदस्यों की सहभागिता की सराहना की और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में यह सत्र सफल रूप से आयोजित हुआ। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gustakhi Maaf: कबीर पर शोध संस्थान की प्रासंगिकता
नक्सलियों का उत्पात, लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगाई आग, किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग ठप
नए आईटी नियम: रवि शंकर बोले- सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए हैं, यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं
नारायणपुर में वन विभाग ने पकड़ी लाखों की सागौन, एएसआई की देखरेख में हो रहा था कांड, गिरफ्त में तस्कर
दर्दनाक घटना: तेज रफ्तार हाइवा ने ली 11 बेजुबानों की जान, सड़क पर बिछ गई लाशें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी देश में आ गई तीसरी लहर? केरल में कोरोना का महाविस्फोट, लगातार चौथे दिन आए 20 हजार नए केस
Next Article पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?