ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोक्यो ओलंपिक: भारत के लिए सातवां दिन शानदार, सतीश पदक से एक कदम दूर, तीरंदाजी-बैडमिंटन में भी कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

टोक्यो ओलंपिक: भारत के लिए सातवां दिन शानदार, सतीश पदक से एक कदम दूर, तीरंदाजी-बैडमिंटन में भी कमाल

By @dmin
Published: July 29, 2021
Share
Tokyo Olympics: Seventh day brilliant for India, Satish one step away from medal
Tokyo Olympics: Seventh day brilliant for India, Satish one step away from medal
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब सिंधु का मुकाबला यामागुची से होगा। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में दस्तक दी। जबकि अतनु दास तीरंदाजी में पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। वहीं बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। दीपिका कुमारी, पूजा रानी और पीवी सिंधु के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत की पदक जीतने की उम्मीद जिंदा है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत की तरफ से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। जबकि अर्जेंटीना की तरफ से एक मात्र गोल कैसेला ने किया। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में यह तीसरी जीत है। 

अंतिम आठ में पहुंची पीवी सिंधु 
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। उन्हें महिला सिंगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 2-0 से शिकस्त दी। सिंधु ने पहला गेम 21-15 और दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम किया। अब सिंधु का अगला मुकाबला यामागुची से होगा। 

अंतिम आठ में पहुंचे तीरंदाज अतनु दास 
अतनु दास टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए एक कदम आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने तीरंदाजी की पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतिम आठ में जगह बना ली। अतनु ने अंतिम 16 के मुकाबले में कोरिया को जिन्येक ओह को शिकस्त दी। अतुन ने यह मुकाबला 6-5 से जीता। इस मैच शूटआउट तक पहुंचा जिसमें कोरिया के खिलाड़ी ने 9 और अतनु ने 10 का स्कोर हासिल किया।  

 
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बॉक्सर सतीश कुमार
भारत के बॉक्सर सतीश कुमार 91 किग्रा की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 91 किग्रा भार वर्ग के अंतिम 16 में जमैका के रिकॉर्डो ब्राउन को हराया। सतीश ने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया। सतीश जमैका के मुक्केबाज को पहले राउंड में 5-0 और दूसरे राउंड में 4-1 से शिकस्त दी। वह मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं। 

छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई
कल्याण पी.जी. कॉलेज में रास गरबा का आयोजन संपन्न
मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां, अमित शाह से मिल सकता है आदिवासी संगठन
यहां के वकील हो गए गरीब: पीएम मोदी को लेटर लिख मांगी 500 करोड़ रुपए की मदद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन…. सांकरा-पाटन में 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगा विश्वविद्यालय भवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ
Next Article 4th नेशनल युथ गेम में छत्तीसगढ़ टीम ने जीता गोल्ड और सिल्वर…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?