ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
SHARE

संजय दत्त गुरुवार को अपना 62 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। संजय दत्त ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से की थी। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ 1981 में आई जो सुपरहिट साबित हुई। जब भी संजय दत्त की बात होती है, माधुरी का नाम आना लाजिमी है। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का नाम एक समय साथ में खूब जोड़ा गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करना भी खूब पसंद करते थे लेकिन आखिरी बार दोनों को साल 1997 में साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों ही कलाकार फिल्म कलंक में साथ नजर आए।

Contents
  • संजय दत्त को बताया था पसंदीदा जोड़ीदार
  • माधुरी को कहते थे ‘आई लव यू’
  • फोन करने से किया था मना
  • पहली पत्नी की बहन ने लगाया आरोप
  • माधुरी का किया था जिक्र

संजय दत्त को बताया था पसंदीदा जोड़ीदार

माधुरी दीक्षित ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनके पसंदीदा पार्टनर संजय दत्त हैं क्योंकि वे असली जोकर हैं। उनके किस्से मुझे हर समय हंसाते हैं पर वह एक अच्छे आदमी हैं। संजू के पास एक प्यारा दिल और अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। वे गेम नहीं खेलते। खुले दिल के और सुलझे हुए व्यक्ति हैं।

माधुरी को कहते थे ‘आई लव यू’

यासीर उस्मीन ने अपनी किताब में यह लिखा है कि संजय दत्त और माधुरी की फिल्म को डायरेक्ट करने वाले एक निर्देशक ने उन्हें बताया था कि संजय माधुरी के आस-पास ही घूमते रहते थे और उन्हें ‘आई लव यू’ कहा करते थे। संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे चाहते थे कि माधुरी और उनके बीच सीन हो लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। मीडिया में फैल रही इस तरह की अफवाहों के लिए संजय दत्त ने माधुरी से माफी भी मांगी थी।

फोन करने से किया था मना

स्टारडस्ट में छपी एक स्टोरी के मुताबिक, माधुरी ने अपनी बहन से कहा था कि वे संजय दत्त से कह दें कि उन्हें फोन न करें। उन दोनों के बीच अब कुछ नहीं बचा है। संजय दत्त उन दिनों जेल में थे, जब माधुरी ने कहा था कि उनका संजय दत्त से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इसमें संजय दत्त का नाम भी आया था और हथियार रखने के जुर्म में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

पहली पत्नी की बहन ने लगाया आरोप

माधुरी और संजय दत्त कभी रिलेशनशीप में नहीं रहे लेकिन उन्हें जानने वाले कहते हैं कि दोनों एक- दूसरे के प्रति काफी गंभीर थे। संजय और उनकी पहली पत्नी रिचा के अलगाव को लेकर रिचा की बहन ने माधुरी दीक्षित को दोषी बताया है। एक इंटरव्यू में रिचा की बहन ने कहा था कि माधुरी ने मेरी बहन का घर तोड़ा है।

माधुरी का किया था जिक्र

2017 में 58 वर्षीय अभिनेता से जब पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिले किसी अभिनेत्री से शादी करने का तब वे किस से शादी करेंगे? इस पर उन्होंने माधुरी का नाम लिया था। पिछले दिनों कलंक में दोनों को साथ देखा गया था, तब संजय दत्त ने कहा था कि माधुरी के साथ काम करना बेहद सुखद है। वे एक महान अभिनेत्री हैं। संजय दत्त तीन शादियां कर चुके हैं। फिलहाल उनकी पत्नी मान्यता दत्त हैं।

बस्तर फाइटर्स भर्ती में 9 ट्रांसजेंडरों का हुआ चयन…
मारपीट कर रहे युवकों को लोगों दौड़ाया तो थाने में जाकर ली शरण, गुस्साए लोगों ने आरोपियों की दो दुपहिया पर लगा दी आग
यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: कल्याण सिंह के नाम पर होगा बुलंदशहर का राजकीय मेडिकल कॉलेज व लखनऊ का कैंसर संस्थान
मालदीव के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की धरती से सुरीले अंदाज में अलविदा कहा, देखे वीडियो
खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम का निर्माण: महापौर देवेन्द्र यादव ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों संग लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूर-दूर तक पहुंचा इस जिले के नाशपाती का स्वादः समूह की महिलाएं नाशपाती विक्रय कर बढ़ा रही आमदनी
Next Article Tokyo Olympics: Seventh day brilliant for India, Satish one step away from medal टोक्यो ओलंपिक: भारत के लिए सातवां दिन शानदार, सतीश पदक से एक कदम दूर, तीरंदाजी-बैडमिंटन में भी कमाल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?