ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 25 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाईवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 25 घायल

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
हाईवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 25 घायल 
हाईवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 25 घायल 
SHARE

बाराबंकी (एजेंसी)। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। एडीजी, लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया गया है कि लुधियाना से सवारियां भरकर बिहार जा रही एक निजी डबल डेकर बस जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार देर रात बस अयोध्या हाईवे पर खराब हो गई। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिस समय हादसा हुआ उस समय भारी बारिश होने के चलते बचाव कार्य में भी समस्या आई है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बस के यात्रियों को बाहर निकालने में सफलता पाई। राहत और बचाव का काम अभी जारी है। 

PM Narendra Modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakhs each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives in the tragic accident in Barabanki, UP. The injured would be given Rs 50,000 each: PMO https://t.co/UOAcVeySHk pic.twitter.com/fC17CFKF6C

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 28, 2021

इस घटना के बाद हाईवे जाम रहा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। मृतकों में सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि हाईवे पर बस खराब हो गई थी जिसके चलते बस के कुछ यात्री बस में अंदर व वह कुछ बाहर टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। 

नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ अंजदीप, सेल के स्वदेशी स्टील से बना है यह युद्धपोत
पंडवानी गुरु झाड़ूराम देवांगन की याद में 3 दिन का पंडवानी समारोह 23 से
Bhilai : परिवार को बर्बाद करने जादू टोना का सहारा, मुर्गे की बलि देकर घर में फेंका… सीसी टीवी में कैद हुई हरकत
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी
CG Politics: 40 के आसपास भाजपा, ..पर सरकार कांग्रेस की ही, चुनाव से ठीक पहले एबीपी-सी वोटर का ओपिनियन पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब जम्मू-कश्मीर में आई आफत, किश्तवाड़ में बादल फटने से 5 की मौत, 30-40 लोग लापता अब जम्मू-कश्मीर में आई आफत, किश्तवाड़ में बादल फटने से 5 की मौत, 30-40 लोग लापता
Next Article गड़बड़ी: खराब कंप्यूटर ने रोका हबल स्पेस टेलिस्कोप का काम, खगोलीय तस्वीरें मिलने में दिक्कत शोध: बृहस्पति के चंद्रमा गेनीमेड पर मिले पानी से बनी भाप के सबूत, नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने की खोज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?