ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेवई फायरिंग घटना का मुख्य आरोपी मुकुल सोना उर्फ सोनू बिहार नालंदा से गिरफ्तार…. 20 दिनों से थी पुलिस को तलाश…. भिलाई से बिहार तक ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक… पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नेवई फायरिंग घटना का मुख्य आरोपी मुकुल सोना उर्फ सोनू बिहार नालंदा से गिरफ्तार…. 20 दिनों से थी पुलिस को तलाश…. भिलाई से बिहार तक ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक… पढ़े पूरी खबर

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
Mukul Sona alias Sonu, the main accused of Navyi firing incident, arrested from Bihar Nalanda
Mukul Sona alias Sonu, the main accused of Navyi firing incident, arrested from Bihar Nalanda
SHARE

भिलाई। नेवई गोलीकांड का मास्टरमाइंड मुकुल सोना को पुलिस ने नालंदा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को मुकुल सोना की पिछले 20 दिनों से तलाश थी। लगातार पतासाजी व इनपुट के मदद से आखिरकार मुकुल सोना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटटा, कार, बाइक, दो मोबाइल को जब्त किया है। पुलिस लगातार आरोपी को पकडऩे के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, टिटलागढ़(ओडि़शा) धमतरी,कुरुद, केशकाल,कांकेर,नागपुर, अहिवारा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। आरोपी मुकुल पहले भी अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

बता दें 5 जुलाई रात्रि 12:30 बजे मामले के प्रार्थी बृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना नेवई क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में फायरिंग की थी। घटना पर से थाना नेवई में धारा 307 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना स्थल पर उपस्थित आला पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उनके द्वारा एक विशेष टीम सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में 04 निरीक्षक, 25 अधिकारी/कर्मचारी को शामिल कर किया गया। घटना में प्रयुक्त कार एवं आरोपियों के संबंध में पतासाजी हेतु शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसके पश्चात घटना में प्रयुक्त लाल रंग की संदिग्ध मारूती 800 कार की तलाशी में टीम लगाया गया। जिसके तहत टोल नाके, आईटीएमएस कैमरे, शहर में 800 कार के मालिकों की जानकारी, मैकेनिक की जानकारी, पार्टस विक्रेताओ की जानकारी इक्कठी की गई एवं जिले के तमाम निगरानी बदमाशों, सजायाबता अपराधियों की लिस्टींग कर उनको थाना बुलाकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। शहर में अवैध देशी कटटा, पिस्टल के मामलो में पूर्व के आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की जानकारी लिया गया। इसके बाद आरोपियो की पहचान मुकुल सोना उर्फ सोनू तथा उसके दो सहयोगी मुकेश सिंह उर्फ पंचर निवासी इलाहाबाद नागेन्द्र कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई।

पहचान के बाद इनकी गिरफ्तारी के प्रयास हेतु इनके संबंधित ठिकानों पर तत्काल दबिश दी गई। घटना बाद से ही अपने ठिकानो से तीनो आरोपी फरार मिले। चूकि अज्ञात आरोपियो की पहचान हो चूकी थी अत: पुलिस ने इस प्राथमिक सफलता उपरांत गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया। आरोपी पूर्व में अपहरण के मामले में चालान हो चुके थे इसलिए इनके साथी दरानो की पहचान कर पुछताछ की जा रही थी। अभी पुलिस अपनी कार्यवाही को आगे बढा ही रही थी कि पांच दिन बाद 10 जुलाई को नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में शाम 7:00 बजे करीब पुन: तीन हवाई फायर कर पुलिस के लिए एक और चुनौती देकर फरार हो गये। आरोपियो द्वारा की गई फायरिंग के बाद दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई। उक्त घटना के बाद आरोपियों के धरपकड पतासाजी हेतु उनके हर संभावित ठिकाने पर टिटलागढ उडिसा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपूर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं इसके माध्यम से पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया गया जिसे सायबर सेल के द्वारा सोशल मिडिया क्रैक कर उनकी योजना को विफल कर दिया गया।

सायबर सेल द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था एवं विश्लेषण के आधार पर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपियों को आर्थिक मद्द तथा शरण देने वाले लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा एक अभियान चलाकर ऐसे तमाम आरोपियों को चिन्हाकिंत कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जिससे लोकल नेटर्वक टूट गया एवं कार्यवाही के डर से अन्य संभावित मद्दगार आरोपियों से दुरी बनाने लगे। इसी दौरान आरोपियो को पनाह देने वाले संजय जोशी निवासी पोटिया, नंदिनी के घर दबिश दी जहॉ पुलिस को अवैध शराब का जखीरा भी मिला पुलिस ने आबकारी एवं आरोपी को पनाह देने के अपराध में संजय जोशी को गिरफ्तार किया गया। पूर्व में आरोपी के सहयोगी रहे अमित जोश थाना खुर्सीपार में धारा 399 भादवि 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही जेल में निरूद्व है। मुकुल के अन्य साथी विश्वजीत एवं लक्की जार्ज के खिलाफ भी पुलिस ने काठोर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया। आरोपियो के सोशल मिडिया को संचालित करने वाले प्रखर चंद्राकर एवं अपचारी बालक के खिलाफ धारा 294, 506, 212, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण में आरोपियों की मदद करने वाले अन्य सहयोगियो जैसे सूरज पाल निवासी नेवई, अशोक जांगडे निवासी ग्राम हनोदा पद्यमनाभपुर, मंगल सिंह निवासी स्टेशन मरोदा, पुलकित चंद्राकर निवासी मरोदा सेक्टर, गोपेन्द्र बाग निवासी पेशंनबाडा, रायपुर के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

प्रकरण के आरोपी पुलिस की लगातार दबिश व घेराबंदी की कार्यवाही से एवं लोकल नेटवर्क टूटने से दुर्ग भिलाई क्षेत्र को स्वयं के लिए सुरक्षित इलाका नहीं होने से राज्य से बाहर भागने की योजना बनाकर फरार हो गये। सायबर सेल के लगातार तकनीकि विश्लेषण व परंपरागत पुलिसिंग के समन्वय से इनपुट आने लगे थे जिसमे आरोपियों के उत्तर भारत की ओर दिल्ली/लुधियाना जाने की पुष्टि हो रही थी तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा दो विशेष टीम दिल्ली/लुधियाना के लिए रवाना किया गया। आरोपियों के द्वारा इंटरनेट गूगल के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों व अन्य मिडिया के माध्यम से दुर्ग पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसके अलावा युट्यूब क्राईम पेट्रोल जैसे माध्यमों से अपन आप को अपडेट करने की कोशिश की जा रही थी जिसके कारण पुलिस के द्वारा संभावित ठिकाने पर दबिश दिये जाने के पहले ही आरोपियों के द्वारा एक स्थान पर अधिक देर नहीं रूकने की अपनी योजना को अमल मे लाते हुये अन्यत्र स्थान की ओर निकल जा रहे थे। जिसके फलस्वरूप दिल्ली में पुलिस को अपनी कार्यवाही में खाली हाथ होना पड़ा, आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों में भी दबिश की कार्यवाही की गई पुलिस को भी यहॉ सफलता नहीं मिली। इसी क्रम में एक आसूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुकुल सोना एवं नागेन्द्र कुमार उत्तरप्रदेश के चंदोली से नागेन्द्र के निवास स्थान परबलपुर जिला नालांदा बिहार को सुरक्षित मानकर शरण लेने के लिए निकल गये है। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा नालांदा जिले के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद से संपर्क कर दुर्ग पुलिस को मदद की आग्रह किये जाने पर उनके द्वारा तत्काल आवश्यक सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात दुर्ग पुलिस एवं नालांदा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी नागेन्द्र के निवास स्थान पर घेराबंदी कर दबिश की कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी मुकुल सोना हिरासत में लिया गया। पुछताछ पर मुकुल सोना द्वारा अन्य आरोपी नागेन्द्र के संबंध में बताया कि दबिश के पूर्व ही कही अन्यत्र चला गया था। पुलिस टीम द्वारा नागेन्द्र की पता तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी मुकुल सोना के बयान मेमोरण्डम पर से घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल, वाई-फाई राउटर, देशी कट्टा, राउण्ड, मारूति कार 800, मोटर सायकल पल्सर 200-त्ै विधिवत जप्ती की गई है। आरोपी मुकुल सोना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है। सम्पूर्ण मामले में रायपुर पुलिस की भूमिका एवं सहयोग सराहनीय रही।

प्रकरण के मुख्य आरोपी मुकुल सोना एवं प्रकरण से संबंधित साथीदारान सूरज पाल, अशोक जांगडे, मंगल सिंह, प्रखर चद्रांकर, पुलकित चंद्राकर, गोपेन्द्र बाग, संजय जोशी, अमित जोश, लक्की जॉर्ज के खिलाफ कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेन्ज, विवेकान्द सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव की अगुवाई में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार, विवेक शुक्ला, आकाशराव गिरपूूंजे, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर, के मार्गदर्शन में विशेष टीम के अधिकारी/कर्मचारी निम्नलिखित है।

फिल्ड टीम में निरीक्षक विशाल सोन, सुरेश ध्रुव, संतोष मिश्रा, मोनिका पाण्डेय, विनय सिंह, बृजेश कुशवाहा, उनि नारंगे, सउनि अजय सिंह, चंद्रशेखर सोनी, आर. पन्ने लाल, संतोष गुप्ता, शमीम, पंकज, अमित दुबे, भावेश पटेल, अजीत यादव, रवि बिसाई, आकाश तिवारी, अजय देवांगन, अखिलेश मिश्रा, धर्मराज सिंह, जावेद खान, फारूख , प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, खुर्रम बक्श, चंदन भास्कर व गुरजीत सिंह शामिल रहे। सायबर टीम से निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक गौरव तिवारी, सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, प्र.आर. संतोष मिश्रा, आर. विक्रान्त यदु, निखिल साहू, विजय शुक्ला, सुरेश चौबे, जावेद खान, अभय नारायण, दिनेश विश्वकर्मा व आरती सिंह शामिल रहे। दिल्ली व बिहार से निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि पूर्ण बहादुर, सउनि राजेश पाण्डेय, प्रआर अशोक साहू, आर. शहबाज खान, जुगनु सिंह, अनुप शर्मा, सूरज पाण्डेय, उपेन्द्र यादव एसडीओपी श्री कृष्णामुरारी प्रसाद, उनि कुणाल सिंह, उनि शशि रंजन, थाना प्रभारी परबलपुर तथा रायपुर से प्र.आर. जमील खान, संतोष सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
पानी के धमाके से उड़ गई सड़क, बीच सड़क पर हुआ ऐसा गड्ढा कि देखने वाले भी हैरान… जानिए क्या है यह मामला
राज्य सरकार के 02 वर्ष पर विशेष : छत्तीसगढ़ बना भारत का ग्रोथ इंजन
छत्तीसगढ़ के शूरवीर: दिवंगत लेफ्टिनेंट चैतन्य दुबे को राष्ट्र सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान की वर्षगांठ पर ‘चैतन्य उपवन’ में दी श्रद्धांजलि
20 एकड़ में बनेगा उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान, सीएम ने किया शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bolbam Seva and Kalyan Samiti performed Mahabhishek बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने राजराजेश्वरी मंदिर में 61 लीटर दूध और पंचामृत के साथ भोलेबाबा का महाभिषेक
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधानसभा का मानसून सत्र: खनिज न्यास से दुर्ग में हुए खर्च पर विधायक वोरा ने पूछा सवाल… सीएम बघले बताया कितना हुआ खर्च

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?