ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिद्धू के बाद पायलट की उड़ान, दिल्ली होंगे लैंड, समर्थक बनेंगे मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सिद्धू के बाद पायलट की उड़ान, दिल्ली होंगे लैंड, समर्थक बनेंगे मंत्री

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस का संकट लगभग शांत होने के बाद अब पार्टी हाईकमान राजस्थान में तेज हुई हलचल को लेकर सक्रिय हो गया है जहां अशोक गहलोत और सचिन पायलटों के समर्थक दो धड़ों में बंट चुके हैं। अंदरुनी कलह के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन रविवार को जयपुर में थे जहां उन्होंने हाई लेवल मीटिंग की और अब माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने सुलह का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है। फॉर्मूला के तहत सचिन पायलट को दिल्ली लाने की तैयारी है तो वहीं बागी विधायकों को सीएम गहलोत की कैबिनेट में अहम जगह मिलने की संभावनाएं हैं।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सचिन पायलट को कांग्रेस संगठन में बड़ी भूमिका मिल सकती है और उन्हें दिल्ली बुलाया जा सकता है। वहीं, पायलट कैंप के चारे से पांच विधायकों को सीएम गहलोत के कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। खबर के मुताबिक, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के ढलान पर आने के बाद अब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री की भी छुट्टी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को राजस्थान में कोरोना प्रबंधन को लेकर लोगों में मौजूद नेगेटिव सेंटीमेंट को लेकर हटाया जा सकता है।

बता दें कि राजस्थान कैबिनेट में अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में बड़े फेरबदल होने की संभावना है। खबर के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि राज्य में पार्टी की अंदरूनी कलह से कांग्रेस की छवि को नुकसान हुआ है, इसलिए अब इसका जल्द से जल्द समाधान खोजना जरूरी है।

रविवार को विधायकों और सभी नेताओं से मिलने के बाद पार्टी नेता अजय माकन ने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। हालांकि, अजय माकन ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की तय तारीख नहीं बताई लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह 28 जुलाई को फिर से जयपुर आएंगे। इस बैठक में सचिन पायलट भी मौजूद थे।

बता दें कि सचिन पायलट पार्टी में साइड लाइन किए जाने से नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थक विधायकों लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं और हाईकमान की ओर से हो रही देरी को लेकर नेताओं में नाराजगी है। बीते साल भी सचिन पायलट और उनके 18 समर्थक विधायकों ने सीएम गहलोत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान की दखलअंदाजी के बाद उस समय इस मामले को शांत करवा दिया गया था।

मलिंगा ने बताया श्रीलंका की हार का कारण
दुर्ग से दरभंगा तक सबको श्रमिकों की चिंता
लोग कनाडा में वार्षिक मोटरमा कस्टम कार एंड मोटरस्पोर्ट्स एक्सपो का दौरा करते हुए।
कबाड़ के जुगाड़ से बनाए गए आकर्षक विज्ञान मॉडल
चोट के कारण एटीपी कप से हटे जापान के केई निशिकोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव, एक लाख लोगों को मानदेय पर रोजगार देने की तैयारी
Next Article करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?