ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सार्वजनिक जगहों का सब इंजीनियर करेंगे विजिट… आयुक्त ने कहा श्रमिक बाहुल्य रूआबांधा में मिलेगी सुविधा, बनेगा सार्वजनिक शौचालय
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सार्वजनिक जगहों का सब इंजीनियर करेंगे विजिट… आयुक्त ने कहा श्रमिक बाहुल्य रूआबांधा में मिलेगी सुविधा, बनेगा सार्वजनिक शौचालय

By @dmin Published July 23, 2021
Share
All engineers will visit public places… Commissioner said that facilities will be available
All engineers will visit public places… Commissioner said that facilities will be available
SHARE

रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों के मॉनिटरिंग अब सब इंजीनियर नियमित रूप से करेंगे। साथ ही मामूली संधारण तत्काल और मरम्मत की आवश्यकता पडऩे पर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने योजना के तहत बने पुराने शौचालय की जगह नया सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए है।

नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि आमतौर पर सब इंजीनियर नए निर्माण कार्य में रूचि दिखाते है। कार्य पूर्ण होने के बाद देखरेख के अभाव में भवन क्षतिग्रस्त हो जाता है। धीरे-धीरे वह उपयोग के लायक नहीं रहता। इसलिए सभी सब इंजीनियर समय= पर सार्वजनिक उपयोग वाले जगहों की मॉनिटरिंग करे, ताकि सरकारी मद में बने भवन, उद्यान या अन्य सुविधाओं का लाभ नागरिकों को लंबे समय तक मिल सके। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में कहा कि सभी सब इंजीनियर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करे। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता राजकुमार जैन समेत विभाग प्रमुख मौजूद थे।

रूआबांधा में बनेगा सार्वजनिक शौचालय
पॉश कालोनी तालपुरी से लगे हुए श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र रूआबांधा बस्ती में नागरिकों को सुविधाएं देने योजना बनेगी। यहां योजना के तहत जगह के अभाव में एक साथ शौचालय का निर्माण कर नागरिकों को दिया गया था। वर्तमान में शौचालय जर्जर हो चुका है। आयुक्त ने नए सिरे से सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए है। साथ ही दुर्गा मंदिर के निकट बने शौचालय में पानी समस्या को दूर करने कहा है।

पंप ऑपरेटर पर नजर
सब इंजीनियर अब अपने-अपने क्षेत्र के पंप ऑपरेटर पर नजर रखेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंप ऑपरेटर को तत्काल नौकरी से हटाकर उनकी जगह दूसरे पंप ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने एक पंप ऑपरेटर को नशे की हालत में होने पर फटकार लगाया था। इसके बाद पंप ऑपरेटर की बैठक भी ली थी। इसके बाद भी शिकायतों का दौर समाप्त नहीं हो रहा है।

फॉगिंग मशीन से मच्छर का खात्मा
बैठक में आयुक्त ने कहा कि मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कार्य योजना तैयार करे। घनी आबादी में नियमित रूप से एंटी लार्वा अभियान व मच्छर का प्रकोप कम करने फॉगिंग मशीन चलाए। आयुक्त ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लागए जाने वाले शिविर में बुखार पीडि़तों की जांच करने के भी निर्देश दिए है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin July 23, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rainfall: 49 killed, over 70 missing due to landslides and building collapse in Maharashtra आफत की बारिश: महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता
Next Article Vaccine stock ended in two days.. Tomorrow in Bhilai region only one center वैक्सीनेशन अपडेट: प्रदेश में अब तक लगे 1.16 करोड़ टीके… 45 प्लस वाले 86 प्रतिशत और 18 प्लस के 28 लोगों को लगा पहला टीका…. प्रदेश में इतने लाख लोगों को लगे दोनो डोज… पढ़े पूरी खबर
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?