ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दिन से लापता संयंत्र कर्मी की हत्या: चंद घंटों में पुलिस पहुंची हत्यारे के पास, आखिरी बार जिसके साथ दिखा वही निकला कातिल… जाने इस हत्याकांड की वजह और वारदात का तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

तीन दिन से लापता संयंत्र कर्मी की हत्या: चंद घंटों में पुलिस पहुंची हत्यारे के पास, आखिरी बार जिसके साथ दिखा वही निकला कातिल… जाने इस हत्याकांड की वजह और वारदात का तरीका

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
Killing of plant worker missing for three days: In a few hours, the police reached the killer
Killing of plant worker missing for three days: In a few hours, the police reached the killer
SHARE

भिलाई। तीन दिनों से लापता बीएसपी कर्मी की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। संयंत्र कर्मी की हत्या कर उसके शव को एसएमएस-2 के 30 फीट ऊंची केबिन में फेंक दिया गया। कातिल कोई और नहीं बल्कि वहीं शख्स निकला जिसके साथ बीएसपी कमी अंतिम बार देखा गया। दरअसल पूरी वारदात के पीछे लाखों रुपए की देनदारी है जिसके लिए बीएसपी कर्मी द्वारा आरोपी पर दबाव बनाया जा रहा था। आरेापी ने रुपए देने से बचने के लिए हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आर वेंकटेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें कि छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 वर्षीय बीएसपी कर्मी जगत राम उइके की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जगत राम सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मृतक जगत राम ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों की घर पर छोड़ा। इसके बाद वह प्लांट जाने की बात कहकर चला गया। रात होने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल की आखिरी लोकेशन प्लांट की मिली
जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार रात करीब 9 बजे बीएसपी कर्मी जगतराम की कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। बुधवार की शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास एसएमएस 2 के कास्टर-6 में 30 फीट ऊंचे केबिन में मेंटिनेंस के लिए कर्मचारी पहुंचा तो उसे बदबू आई। उसने तुरंत सीआईएसएफ को जानकारी दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम पहले ही जगत राम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर जांच की तो शव जगत राम का था। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया।

यूं हुआ पुलिस को शक
आरोपी आर वेंकटेश्वर राव पर पुलिस को शुरू से ही शक था। जांच के दौरान सीसी टीवी फुटेज के मुताबिक बीएसपी कर्मी जगत रात प्लांट गेट से शाम सवा चार बजे भीतर गया। बीएसपी कर्मी को आखिरी बार वेंकट राव के साथ ही देखा गया था। हत्या के बाद भी वेंकटेश्वर जगतराम को खोजने का नाटक कर रहा था जिससे पुलिस का ध्यान भटके। लेकिन पुलिस का पूरा शक वेंटेश्वर पर ही टिका रहा। इसके बाद पुलिस ने वेंकट राव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ड़ेढ लाख की देनदारी से बचने की हत्या
आरोपी वेंकटेश्वर ने हत्या की प्लानिंग पहले से कर ली थी। उसने मृतक जगतराम से उेढ़ लाख रुपए उधार लिया था। वेंकटेश्वर पूर्व में जगतराम का सहकर्मी रहा। हत्या के इरादे से ही उसने जगत राम को प्लांट के अंदर एसएमएस 2 बुलाया। यहां आने के बाद वेंकटेश्वर ने धोखे से लोहे की रॉड से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से जगत राम की मौत हो गई। शव को छिपाने के लिए कस्टमर के केबिन नंबर बनकर में शाम को डालकर बाहर से बंद कर दिया घटना के बाद बटेश्वर मृतक जगतराम की खोजबीन करने का नाटक भी करता रहा। जिससे उस पर संदेह न हो। घटना के बाद मृतक के शरीर सोने के अंगूठी व चेन भी निकाल ली थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

भिलाई में पूर्व पार्षद की दादागिरी, रावन दहन के नाम पर ITI ग्राउंड के हरे-भरे पेड़ों की चढ़ा दी बलि
दुर्ग कलेक्टर ने बदला जनदर्शन का समय, मंगलवार की जगह इस दिन होगा जनदर्शन
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
बिग ब्रेंकिंग: छत्तीसगढ़ में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मई से.. कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन के कारण अनुपस्थित परीक्षार्थियों के लिए होगी यह व्यवस्था
दिनदहाड़े स्टेट बैंक में डकैती, एक कर्मचारी की हत्या कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information बड़ा फैसला: कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 22 से 24 के बीच… प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन… इन बातों का रखना होगा ध्यान
Next Article The city parks will be buzzing again… Order issued by the commissioner to start फिर से गुलजार होंगे शहर के पार्क… मैत्रीबाग, शहीद पार्क सहित शहर के तमाम पार्कों को शुरू करने आयुक्त ने जारी किया आदेश…. इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?