ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा के किसानों को दी 22.78 करोड़ रुपए का मुआवजा… कलमा बैराज से प्रभावित हुए थे 300 किसान… अब जाकर हुआ इनके लंबित प्रकरण का निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा के किसानों को दी 22.78 करोड़ रुपए का मुआवजा… कलमा बैराज से प्रभावित हुए थे 300 किसान… अब जाकर हुआ इनके लंबित प्रकरण का निराकरण

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel gave a compensation of Rs 22.78 crore
Chief Minister Bhupesh Baghel gave a compensation of Rs 22.78 crore
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जांजगीर-चांपा जिले किसानों को 22 करोड़ 78 लाख 90 हजार रुपए की मुआवजा राशि का वितरण किया। जिले के चंद्रपुर में कलमा बैराज के कारण 300 किसान प्रभावित हुए जिन्हें भू-अर्जन की राशि का मुआवजा किया गया। कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, विधायक रामकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

गौरतलब है कि कलमा बैराज का निर्माण जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम कलमा तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बरगांव के मध्य महानदी पर 377.42 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। इस बैराज की कुल लंबाई 1097.25 मीटर तथा ऊंचाई 6 मीटर है। बैराज की जल संग्रहण क्षमता 50.64 मी.घनमीटर है। इस बैराज से उद्योगों को जल प्रदाय के साथ-साथ पेयजल एवं निस्तारी की सुविधा भी ग्रामीणों को मिली है। किसान पानी लिफ्ट कर 311 हेक्टयेर में सिंचाई कर सकते है। इस बैराज से रायगढ़ जिले के 13 ग्रामों के 992 किसानों के 59.14 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी, जिन्हें 14 करोड़ 70 लाख 54 हजार रुपए का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। इस बैराज के निर्माण से जांजगीर-चांपा जिले के 13 गांवों के 682 किसानों की भी 97.895 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है, जिसमें से लगभग 300 किसानों के मुआवजा निर्धारण में विभिन्न कारणों से विलंब हो रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए लंबित प्रकरण पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलमा बैराज का निर्माण जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कलमा तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बरगांव के मध्य महानदी पर 377.42 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया है। इसका निर्माण फरवरी 2011 में शुरू किया गया था और मार्च 2016 में यह बैराज बनकर तैयार हुआ। बैराज के निर्माण से जांजगीर-चांपा जिले के 13 गांव के 682 किसानों की 97.89 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी। उन्होंने 314 किसानों के काफी अर्से से लम्बित मुआवजा प्रकरण के निराकरण के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री रामकुमार यादव सहित जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों की बेहतरी और उनके मुद्दों को प्राथमिकता से निराकृत करना, छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है और इस काम में छत्तीसगढ़ सरकार की पूरी टीम लगी हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किसानों के भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों के निदान एवं मुआवजा राशि के वितरण के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन का यह मामला वर्षों से लंबित था, जिसका निदान छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। आज किसानों को मुआवजा राशि मिल रही है, यह हम सब के लिए खुशी की बात है। जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस बैराज से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिले, इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में जलसंसाधन विभाग द्वारा बैराज के दोनों तटों पर मेगा लिफ्ट एरीगेशन प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है। इससे 15 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में किसानों को जलापूर्ति होगी। कार्यक्रम को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामअवतार अग्रवाल, श्री शरद अग्रवाल, मोतीलाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भिलाई पहुंचे सीएम बघेल, बोले – लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए करें काम
जमीन घोटाला : दुर्ग के व्यापारी ने महाराष्ट्र में किया था 11 एकड़ जमीन का सौदा… गिरफ्तार कर ले गई महाराष्ट्र पुलिस
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर नहीं मिलेगी सजा, कई प्रावधानों को हटाने की बन रही योजना
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनाजा ले जा रहे लोगों पर चली गोलियां, आठ की मौत 15 घायल कांकेर में तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Next Article The Governor-Chief Minister honored the teachers…. Governor said - teachers develop राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान…. राज्यपाल ने कहा- विद्यार्थियों में अच्छे गुण विकसित करते हैं शिक्षक… सीएम ने कहा- गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में अपनी परम्परा और शिक्षा का सर्वोच्च स्थान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?