ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति
महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाविकास अघाड़ी सरकार में जारी खींचतान और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गठबंधन की सरकार में साथ होने के बावजूद महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बयान देकर सभी को चौंका दिया। नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी के भविष्य के लिए एक ‘मास्टर प्लानÓ प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तहत गठबंधन की सरकार में होने के बावजूद कांग्रेस अकेले ही स्थानीय चुनाव लड़ेगी। बता दें कि पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए नाना पटोले ने कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल के साथ मंगलवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

राहुल गांधी के मास्टर प्लान पर शुरू होगा काम- पटोले
नाना पटोले ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस को नंबर एक पार्टी बनाना है। राहुल गांधी ने एक मास्टर प्लान दिया है, जिस पर काम शुरू होने वाला है। हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी नेताओं से  संगठन को मजबूत करने  पर चर्चा हुई।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ लडऩे की बात टाल गए पटोले
जब पटोले से पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी या अकेले लड़ेगी। इसपर नाना पटोले ने कहा कि चुनाव तीन साल बाद है। इस पर पार्टी आलाकमान निर्णय लेंगे।

कांग्रेस का उद्धव सरकार पर फोन टैप कराने का आरोप
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन में रहते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार पर कई सवाल उठा चुकी हैं। पिछले दिनों नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार उनका फोन टैप कर रही है और ‘कुछ लोगÓ कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप को शिवसेना और राकंपा ने निराधार बताया था। 

गठबंधन सरकार में दरार
दरअसल, सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि महा विकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में गठबंधन सरकार में दरार आ सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, एचके पाटिल और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पिछले हफ्ते सिल्वर ओक में शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और आश्वासन दिया कि गठबंधन सरकार स्थिर है। 

पंजाब व पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल की ताकत बड़ी…. 50 किमी का क्षेत्र होगा बीएसएफ क अधिकार में…. राज्यों ने कहा हम विरोध करेंगे
भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
Big news: राहुल गांधी की सांसदी फिर बहाल, सजा पर रोक बाद लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
एनटीपीसी ने अपने प्रदर्शन, संस्कृति और प्रगति के मामले में वैश्विक प्रचालन बेंचमार्क स्थापित किया: केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह
लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 278 # 21 july 2021
Next Article भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?