ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम व फूड एंड ड्रग कंट्रोल का संयुक्त अभियान…. वेज तड़का का आलू निकला सड़ा, 56 भोग मेस के मिर्च पाऊडर में डस्ट…. जाने जांच में कहां क्या मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगम व फूड एंड ड्रग कंट्रोल का संयुक्त अभियान…. वेज तड़का का आलू निकला सड़ा, 56 भोग मेस के मिर्च पाऊडर में डस्ट…. जाने जांच में कहां क्या मिला

By @dmin
Published: July 20, 2021
Share
Joint campaign of Corporation and Food and Drug Control
Joint campaign of Corporation and Food and Drug Control
SHARE

रिसाली। बार, रेस्टोरेंट और मेस में सीधे नागरिकों को परोसे जाने वाला खाद्य सामाग्री अमानक या असुरक्षित तो नहीं इसकी जांच की गई। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम प्रशासन व खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। कृष्णा टॉकिज स्थित रोड, मार्केट और प्रगतिनगर के 15 दुकानों से जांच करने 53 सैंपल लिया गया। जांच के दौरान 2 अमानक व 1 मिथ्या छाप पर नोटिस जारी किया गया।

दरअसल बारिश के मौसम में बीमारी घर करने लगती है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने ऐसे स्थानों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए जहां बीमारी का केन्द्र बिन्दु है। यही वजह है कि निगम व खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने रिसाली निगम क्षेत्र के अंगूरी, ब्लू हैवन बार समेत, कान्हा आयोध्या, पुष्पांजली स्वीट्स जैसे बड़े प्रतिष्ठानों के किचन व्यवस्था की जांच की गई। अंगूरी बार के किचन का सीलिंग क्षतिग्रस्त और ब्लू हैवन बार का फ्लोर बेहद गंदा होने पर अधिकारियों ने साफ-सफाई व मरम्मत करने की अंतिम चेतावनी दी गई। टीम में फूड एवं सेफ्टी अफसर पुष्पाराज चैहान, नमूना सहायक दिव्या राजपूत, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि शामिल थे।

कार्रवाई से बचने बुलाया जनप्रतिनिधि को
टीम सबसे पहले कृष्णा टाकिज रोड स्थित भिलाई मसाला उद्योग पहुंची थी। यहां पर संचालक ने कार्रवाई न किए जाने की मिन्नत करते क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को बुला लिया था। बाद में अधिकारियों ने दुकान संचालक को समझाईश दी और वहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला जांच के लिया।

सैंपल के साथ लाइसेंस भी चेक
निगम व खाद्य विभाग की टीम ने इस दौरान डेयरी से मिठाई, खोवा व नमकीन तथा मेस से बनी हुई सब्जी, दाल भात व फ्रीज में रखे वेजिटेबल का सैंपल लिया। वही अधिकारियों ने फूड लाइसेंस, गुमास्ता व ट्रेड लाइसेंस भी चेक किया। व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे मियाद पूर्ण होने के पहले लाइसेंस नवीनीकरण करा ले।

दो अमानक, 1 मिथ्या छाप मिला
जांच के दौरान 2 अमानक व एक मिथ्या छाप का प्रकरण सामने आया। निगम व खाद्य विभाग की टीम ने वेज तड़का मेस से उबला आलू लिया था वह सड़ा निकला। इसी तरह 56 भोग कैटरिंग एण्ड मेस से लिया लाल मिर्च पाऊडर डस्ट निकला। इसके अलावा ब्लू हैवन बार से लिया गया बालाजी चिप्स पैकेट मिथ्या छाप पाया गया।

यहां से लिया सैंपल
भिलाई मसाला उद्योग, शुभम डेयरी एण्ड स्वीट्स, राज तिलक डेयरी एण्ड स्वीट्स, श्रद्धा डेली निड्स, अंगूरी बार, कान्हाजी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, पुष्पांजली स्वीट्स रिसाली, आयोध्या डेयरी, मैत्री सुपर बाजार, दीदी की रसोई मेस, पूजा मेस, वेज तड़का, 56 भोग केटरिंग एण्ड मेस व ब्लू हैवन बार रिसाली।

नियमित जांच की जाती है
बार, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है कि नहीं इसकी जांच नियमित की जाती है। बारिश को लेकर हमने फूड एण्ड ड्रग कंट्रोल की टीम के साथ दुकानों में बेचे जाने वाले खाद्य सामानों की जांच कराई गयी।
प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली

15 दुकानों से नमूना लिया गया
15 दुकानों से नमूना लिया गया है। सैंपल जांच हमारी मोबाइल यूनिट करेगी। रिपोर्ट असुरक्षित या अमानक आने पर हम नोटिस देंगे। क्वालिटी में सुधार लाया गया है कि नही इसकी जांच दो माह बाद फिर की जाएगी। सुधार नहीं लाने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुष्पाराज चैहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर

Chhattishgarh : आग का गोला बनी कार, बीच रास्ते लगी आग…. पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान
बालिकागृह की शिवबती बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा, संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फर्स्ट पोजिशन
किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
वेदांता प्लांट में हादसा : अब तक 17 की मौत, घायलों के बेहतर उपचार के लिए कलेक्टर–एसपी मुस्तैद
कृषि कानूनों पर बंटे राजनीतिक दल, खेती- किसानी बनेगा बिहार चुनाव का बड़ा मुद्दा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश का अलर्ट, पुलिस हुई सतर्क 15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश का अलर्ट, पुलिस हुई सतर्क
Next Article चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?