ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार: फिल्मों में काम का बहाना, होती थी अश्लील वीडियो की शूटिंग, विदेश तक जुड़े तार
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार: फिल्मों में काम का बहाना, होती थी अश्लील वीडियो की शूटिंग, विदेश तक जुड़े तार

By @dmin Published July 20, 2021
Share
Porn films case: Raj Kundra main accused, information about earning crores of rupees
Porn films case: Raj Kundra main accused, information about earning crores of rupees
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पोर्नोग्राफी रैकेट केस में उनका नाम सामने आया है। पुलिस ने राज के साथ कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ रहे
मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का मामला दर्ज किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की पिछले कुछ महीनों से जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा इस केस में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आ रहे हैं ।

पर्याप्त सबूत हैं- पुलिस
मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का केस दर्ज किया था। जांच के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। वह इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।’

गहना वशिष्ठ का नाम आया था सामने
पुलिस ने इससे पहले मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था जिसका कहना था कि वह कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश का नाम मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया था। उसे छह फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

इंग्लैंड स्थित कंपनी को भेजा जाता था वीडियो
उमेश कामत इंग्लैंड स्थित एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में काम करता था। वह गहना वशिष्ठ से अश्लील वीडियो लेता था और उन वीडियो को इंग्लैंड स्थित कंपनी में भेजता था जिसे ‘हॉटशॉट्सÓ नाम के ऐप पर अपलोड किया जाता था।

बंगले मे होती थी शूटिंग
4 फरवरी को छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मलाड (पश्चिम), मड क्षेत्र के एक बंगले में अश्लील वीडियो बनाया जाता था। मुंबई में हर साल सैकड़ों की संख्या में लड़के-लड़कियां फिल्मों में काम करने का सपना लेकर पहुंचते हैं। वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में काम देने के बहाने उनसे इस तरह के वीडियो बनाए जाते थे। इन अश्लील वीडियो को कई मोबाइल एप्स और पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था।

कई अन्य की भी गिरफ्तारी
पुलिस ने शुरुआती छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें रोवा खान उर्फ यास्मीन थी जिसने खुद को निर्माता-निर्देशक होने का दावा किया था। फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, एक्टर अरिश शेख और भानु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लाखों के उपकरण सीज
वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में गहना वशिष्ठ की भी भूमिका पाई गई थी और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में 5.68 लाख रुपये के उपकरण सीज किए गए थे जो कि बंगले पर शूटिंग में इस्तेमाल होते थे। इनमें मोबाइल फोन से लेकर तमाम कैमरे थे।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin July 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Terror of Taliban: Rockets fired near Rashtrapati Bhavan in Kabul तालिबान का आतंक: काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास दागे रॉकेट, बकरीद की नमाज के वक्त हुआ हमला
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का बकरीद पर ढील देने को लेकर केरल सरकार को लताड़ा, कहा- बाजार के दबाव में लोगों की जान से खिलवाड़
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?