ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई लाइन बिछाकर दूर की लो वोल्टेज की समस्या… जहां 70 वोल्ट मिलता था वहां मिलने लगा 240 वोल्ट का पावर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नई लाइन बिछाकर दूर की लो वोल्टेज की समस्या… जहां 70 वोल्ट मिलता था वहां मिलने लगा 240 वोल्ट का पावर

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
By laying a new line, the problem of low voltage was far away
By laying a new line, the problem of low voltage was far away
SHARE

रायपुर। सुदूर आदिवासी एवं दुर्गम इलाके उदंति अभ्यारण्य के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या दूर कर ली गई है। पहले जिन गांवों में 70 वोल्ट का पावर मिलता था, वहां अब 240 वोल्ट तक बिजली सप्लाई हो रही है।

गरियाबंद जिले के अंतिम छोर पर स्थित देवभोग क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या कई वर्षों से थी, जिसका प्रमुख कारण गरियाबंद से देवभोग की दूरी 127 किलोमीटर होना ही प्रमुख रहा है। इस समस्या के स्थायी निदान हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी का इंदागांव में नया 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण प्रगति पर है, जिसके जून 2022 तक पूरा होने की संभावना है।

इस तकनीकी समस्या के तात्कालिक समाधान करते हुए 132 केवी नगरी उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति मैनपुर तक लाने के लिये नई लाइन खींची गई है। नयी लाइन हेतु 13 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति चालु कर दी गई है। इस नए लाइन से पूरे क्षेत्र के वोल्टेज में सुधार आ गया है जिससे क्षेत्र के लगभग 250 गांवों को लो वोल्टेज की समस्या दूर हो गई है।

अभ्यारण्य के इंदागांव, अमलीपदर, गोहरापदर, देवभोग और झाखरपारा में पहले गरियाबंद के 132 केवी ईएचटी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होती थी, जिससे कई सालों से लो वोल्टेज की समस्या थी। इसके लिये मेचका-मैनपुर तक 13 किलोमीटर की 33 केवी लंबी नई लाइन खींचकर 132केवी की विद्युत प्रदाय से जोड़ा गया है। नगरी-मैनपुर लाइन में जोड़ दिया गया। पहले इंदागांव में 90 वोल्ट मिलता था, वह बढ़कर 240 वोल्ट तक पावर मिलने लगा। अमलीपदर में 90 वोल्ट की जगह 210 केवी बिजली मिलने लगी है। इसी तरह गोहरापदर में 80 वोल्ट के स्थान पर 210 वोल्ट, देवभोग में 120 वोल्ट के स्थान पर 180 वोल्ट और झाखरपारा में 90 वोल्ट के स्थान पर 170 वोल्ट बिजली मिलने लगी है। मुख्य अभियंता (रायपुर ग्रामीण) राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इससे 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से निजात मिली है। ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा गरियाबंद में 132 केवी का अतिउच्चदाब उपकेंद्र निर्माणाधीन है, जिसके बनने के बाद बिजली व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।

जशपुर जम्बुरी में पर्यटकों ने लिया अनूठा अनुभव, देशदेखा में 120 पर्यटक ले रहे रॉक क्लाइंबिंग का रोमांच
चुनावी व्यूह: टूटता गया वोटबैंक, छूटते गए वोटर…. तीन चुनाव जीते, पर 50 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई भाजपा…. एसटी-एससी ने साथ छोड़ा, ओबीसी को भी साथ नहीं ले पाए
महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान
मुख्यमंत्री वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की दी आहुति
छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार वैक्सीनेशन ब्रेकिंग: फिर से वैक्सीन की किल्लत… भिलाई के इन 6 केन्द्रों में लगेगा टीका
Next Article Preparations for Enumeration of Economically Weaker Sections आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की तैयारियां: क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने तैयार किया पोर्टल व मोबाइल एप… गणना को लेकर सरकार यह है प्लान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?