ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगले 25 साल तक हम तय करेंगे सीएम… शिवसेना नेता का एनसीपी पर वार, अघाड़ी में छिड़ी तकरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अगले 25 साल तक हम तय करेंगे सीएम… शिवसेना नेता का एनसीपी पर वार, अघाड़ी में छिड़ी तकरार

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में ऑल इज वेल दिखाने के लिए भले ही शीर्ष नेताओं की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही दिखती है। रविवार को एक बार फिर से महाविकास अघाड़ी के दो अहम दलों शिवसेना और एनसीपी के बीच टकराव तेज हो गया। शिरूर से एनसीपी के सांसद अमोल कोल्हे ने कहा था कि उनके नेता शरद पवार के आशीर्वाद से उद्धव ठाकरे को सीएम की कुर्सी मिली है। उनके यह कहते ही विवाद हो गया और अब शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजीराव आधलराव पाटिल ने एनसीपी पर तीखा वार करते हुए गठबंधन में शामिल कांग्रेस जैसी पार्टी तक को संदेश दिया है।

शिवाजीराव पाटिल ने रविवार को कहा कि शिवसेना ने तय किया है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा और अगले 25 सालों तक वह ऐसा करती रहेगी। खेड़ और नारायणगांव बाईपास के उद्घाटन के मौके पर एनसीपी के नेता ने यह टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिवसेना की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है। शिवसेना के तेवरों के अबद एनसीपी सांसद कोल्हे पलटते दिख रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह सीएम उद्धव ठाकरे का पूरा सम्मान करते हैं और उनसे अच्छे रिश्ते हैं। अपने बयान को लेकर उन्होंने कहा मेरी बात को गलत समझा गया।

कोल्हे बोले- बयान तो दिया, पर उसका बैकग्राउंड भी समझें
कोल्हे ने कहा, ‘मेरी बात को गलत ढंग से लिया गया। मैंने कहा था कि मैं सीएम उद्धव ठाकरे का बहुत सम्मान करता हूं। यदि किसी को संदेह है तो वह लोकसभा में मेरे भाषणों को देख सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना सीएम के नाम पर मेरी और पार्टी की आलोचना करती रही है। मैंने कहा था कि यदि वह ऐसा करते हैं और फिर सीएम के पीछे जाकर छिप जाते हैं तो उन्हें यह याद रखना चाहिए उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का पद एनसीपी के मुखिया शरद पवार के आशीर्वाद से मिला है। कोल्हे ने कहा कि मेरे इस बयान को सही परिप्रेक्ष्य में समझना चाहिए और यह जानना होगा कि ऐसा क्यों कहा था।

पीछे हटे कोल्हे तो अब बोली शिवसेना, पवार की नसीहत पर किया ऐसा
कोल्हे ने सीएम से अपने संबंधों को याद दिलाते हुए कहा कि मैंने संसद में हमेशा ही महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों को उठाया है और खुद सीएम ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। वहीं उनके बयान से पीछे हटने पर भी शिवाजीराव पाटिल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब वह शरद पवार की नसीहत के बाद पीछे हट रहे हैं।

अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा
पश्चिमी देशों के बैन के बाद रूस की कंपनियों से एसबीआई ने रोका कारोबार
Gustakhi Maaf: वर्ण/जाति व्यवस्था पर करना होगा होमवर्क
राज्यपाल अनसइया उइके पहुंची भिलाई… जोन-2 दुर्गामंच पर की देवी आराधना… समिति ने किया शॉल व स्मृति चिह्न से सम्मान
आम आदमी को केन्द्र सरकार का चुनावी लालीपॉप: 5 रुपए किया उत्पाद शुल्क कम… जाने अब आपके शहर में कितना है दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
Next Article खुशखबर: अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कच्चे तेल के उत्पादन पर क्या है ओपेक देशों का प्लान खुशखबर: अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कच्चे तेल के उत्पादन पर क्या है ओपेक देशों का प्लान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?