ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यूपी के पंचायत चुनाव में जीत का झलक दिखा चुकी भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 को लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। कभी केवल सवर्णों की पार्टी माने जाने वाली भाजपा जीत की निरंतरता को बनाए रखने के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद ही अपनी रणनीति में लगातार बदलाव करती दिखी है। हाल के समय में बीजेपी ने खुद को पिछड़ों की पार्टी के रूप में पेश करने का हर संकेत दिया है और उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह कहानी और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। कभी सपा-बसपा की वोट बैंक माने जाने वाली पिछड़ी जातियों में पिछले काफी समय से भाजपा ने भी सेंधमारी शुरू कर दी है।

साल 2014 के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी गैर-यादव ओबीसी जातियों जैसे कुर्मी, कुशवाहा, लोध, जाट और कुछ अन्य छोटी जातियों को अपने वोटबैंक में जोडऩे में सफल रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ओबीसी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। पिछड़े समुदाय के प्रति भाजपा की रणनीति इसलिए भी अहम है, क्योंकि राज्य की लगभग 40त्न आबादी ओबीसी है।

न्यूज वेबसाइट ईटी के मुताबिक, 23 जुलाई को नई दिल्ली में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी में ओबीसी के बीच पैर जमाने का मुद्दा उठाए जाने की संभावना है। ओबीसी समुदाय पर भाजपा की पकड़ कमजोर न हो जाए, इसलिए पार्टी अभी से ही रणनीति बनाने में जुट गई है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रेसीडेंट के लक्ष्मण ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री बनाए हैं और इसने समुदाय को विश्वास दिलाया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हम आगामी विधानसभा चुनावों सहित कई चीजों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा चुनाव वाले राज्यों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं, यूपी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रेसीडेंट नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ओबीसी के बीच पहली पसंद रही है। इस बार हमारी रणनीति केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करने के लिए संगठनात्मक पहुंच के माध्यम से ओबीसी के बीच और पैठ बनाने की है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा का ज्यादातर ध्यान गैर-यादव ओबीसी पर है, जो राज्य की आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं। अलग-अलग इन जातियों की संख्या कम है, मगर साथ में इनका आकार बड़ा हो जाता है।

हालांकि, यूपी में बीजेपी के लिए एकमात्र समस्या जाट है, जिसका एक वर्ग कृषि कानूनों को लेकर पार्टी से नाराज दिख रहा है। जाटों की आबादी 2त्न है, मगर यूपी में विधानसभा की 55 सीटें ऐसी हैं, जहां उनका दबदबा है। फिर भी नरेंद्र कश्यप ने दावा किया कि किसान संघ के साथ कुछ ही जाट हैं। उनमें से ज्यादातर हमारे साथ हैं।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने गैर-यादव ओबीसी जातियों के 148 उम्मीदवारों को टिकट दिया था और इससे पार्टी को लाभ हुआ। यूपी चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से यूपी से ओबीसी जातियों के नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, इसका असर भी आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त, राजस्व संबंधित मामलों पर अब नहीं होगी कोई समस्या
बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्वसुविधायुक्त… अध्यक्ष वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार
ममता ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बना रही सरकार, उद्योगपतियों में डर
नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा… एडिलेड में खेला था आखिरी टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, चार की मौत भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, चार की मौत
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना से राहत के बीच केन्द्र की चेतावनी… आने वाले 100-125 दिन देश के लिए नाजुक… देश के कुछ हिस्से कोरोना संक्रमण के लिहाज से नाजुक दौर में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?