ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोधन न्याय योजना और गौठान की गतिविधियों का राजस्थान के 12 आईएएस अधिकारियों ने किया अवलोकन…. संचालित गतिविधियों को अधिकारियों ने सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गोधन न्याय योजना और गौठान की गतिविधियों का राजस्थान के 12 आईएएस अधिकारियों ने किया अवलोकन…. संचालित गतिविधियों को अधिकारियों ने सराहा

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
12 IAS officers of Rajasthan observed the activities of Godhan Nyay Yojana and Gothan
12 IAS officers of Rajasthan observed the activities of Godhan Nyay Yojana and Gothan
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना और गांवों के गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों की चर्चा छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में हो रही है। यह दोनों योजनाएं राज्य में ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रही है। गोधन न्याय योजना से पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ पशुपालकों को मिलने वाले सीधे लाभ और महिलाओं के स्वावलंबन ने सभी का ध्यान खीचा है। गांवों में निर्मित गौठान आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र बन गए हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों से होने वाले लाभ से महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास जगा है।

गोधन न्याय योजना, गौठानों की व्यवस्था और गोबर-धन परियोजना का अवलोकन-अध्ययन करने के लिए तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए राजस्थान के 12 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने राज्य के कृषि विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही धमतरी और दुर्ग जिले के गांवों का दौरा कर गौठानों, गोधन न्याय योजना एवं गोबर-धन परियोजनाओं अवलोकन-भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों के सदस्यों से भेंट-मुलाकात कर गोधन न्याय योजना, गौठान और गोबर-धन परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। राजस्थान के अधिकारियों की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीणों, किसानों साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं को उपयोगी और प्रभावी बताया। राजस्थान से आए अधिकारियों में सचिव पंचायत राज श्रीमती मंजू राजपाल, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन विश्वमोहन शर्मा, जिला पंचायतों के सीईओ डॉ. अंजली राजोरिया, इन्द्रजीत यादव, श्रीमती पूजा कुमारी पार्थ, जसमीत सिंह संधू, श्रीनिधि बीटी, श्वेता चौहान, गौरव सैनी, डॉ. सोम्या झा, प्रभारी अधिकारी एसबीएम ग्रामीण, पराग चौधरी एवं राज्य नोडल अधिकारी गोबरधन परियोजना विजय कुमार शर्मा शामिल थे।

राजस्थान के अधिकारियों की टीम के रायपुर पहुंचने के बाद महानदी मंत्रालय नवा रायपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में मंत्रालय के समिति कक्ष में सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात अधिकारियों की टीम धमतरी जिले के भटगांव के गोकुलधाम गौठान पहुंचकर वहां गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन प्रक्रिया, छनाई एवं पैकिंग राशि का हस्तांतरण, शुद्ध लाभ एवं वहां पर आने वाले पशुओं के संबंध महिला स्व-सहायता समूह एवं गौठान समिति के सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। टीम ने तत्पश्चात सप्तर्षि हर्बल वाटिका में मॉ भवानी स्व-सहायता समूह से लेमन ग्रास की खेती, तेल आसवन एवं विक्रय तथा शारदा समूह द्वारा संचालित दीदी की रसोई में बनाये जाने वाले छश्रीसगढ़ी पकवान के बारे में जानकर महिलाओं के आजीविका संवर्धन की जानकारी ली। ग्राम कसवाही के गोठान में गोबर-धन योजना अंतर्गत स्थापित 10 घनमीटर के गोबर गैस संयंत्र एवं उससे उत्पादित गैस का ईंधन में उपयोग करने वाले 5 परिवार के महिलाओं से चर्चा की। राजस्थान के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित गौठान एवं गोधन न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इससे लोगों को हो रहे लाभ की सराहना की।

अधिकारियों की टीम ने दुर्ग जिले के ग्राम सिकोला एवं ग्राम केसरा के गोठान पहुंचकर वहां पशुओं के चारा-पानी के प्रबंध, पशुओं की जांच एवं चिकित्सा आदि की सुविधाओं के साथ-साथ गौठान में चारा रखने के शेड, अंजोला टैंक एवं गौठान में आजीविका के लिए महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का भी मुआयना किया। अधिकारियों की टीम ने ग्राम पंचायत सिकोला के बाड़ी का भी अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा की गई। अधिकारियों की टीम ने अभिसरण अंतर्गत किये जा रहे इन कार्यों की सराहना की तथा राजस्थान में भी इस योजना के क्रियान्वयन की बात कही। ग्राम पंचायत केसरा में विकसित किये गये 25 एकड़ बाड़ी के अवलोकन के दौरान अधिकारियों की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य के इस प्रयोग की सराहना की और कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इस तरह की व्यवस्था स्थापित किया जाना अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से गोबर-धन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकोला में निर्मित 10 घन मीटर क्षमता वाले सामुदायिक मॉडल के गोबरगैस संयंत्र के संचालन, संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस गोबर संयंत्र के रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्रामीण हितग्राहियों स्वयं कर रहे हैं। संयंत्र से निकलने वाले स्लरी का उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जा रहा है। राजस्थान से आये अधिकारियों के लिये जिला दुर्ग में अभिसरण अंतर्गत किये गये कार्योंं का एक्सपोजर विजिट एक नया अनुभव रहा। उन्होंने जिला दुर्ग में किये गये कार्यों की सराहना की गई एवं राजस्थान में भी इनका अनुकरण करने की बात कही गई। भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री आर.एल. खरे एवं श्री राजेश राठौर, सीईओ जनपद पंचायत पाटन श्री मनीष साहू, राज्य सलाहकार डॉ. रूपेश राठौर एवं श्री पुरूषोत्तम पण्डा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्री गिरीश माथुरे उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ, अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा
धान खरीदी केन्द्रों में डिस्प्ले होंगे कॉल सेंटर के नंबर, किसान सीधे कर सकेंगे शिकायत
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना
सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान
Korba : बगदेवा की SECL खदान में ब्लास्ट, ऑपरेटर सहित दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी पहल: अब मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नए भवनों की गुणवत्ता जांच… छत्तीसगढ़ शासन ने दी अनुमति… जाने क्या है शासन की गाइडलाइन
Next Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल वायुसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिकी नौसेना ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?