ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टाउनशिप में गंदे पानी का मामला: फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने एवं आधुनिक बनाने ईओआई आमंत्रित करेगा बीएसपी प्रबंधन… कलेक्टर संग बैठक में बीएसपी अधिकारियों ने बताया यह प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

टाउनशिप में गंदे पानी का मामला: फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने एवं आधुनिक बनाने ईओआई आमंत्रित करेगा बीएसपी प्रबंधन… कलेक्टर संग बैठक में बीएसपी अधिकारियों ने बताया यह प्लान

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
The issue of dirty water in the township: BSP management will invite EOI to upgrade and
The issue of dirty water in the township: BSP management will invite EOI to upgrade and
SHARE

भिलाई। भिलाई निगम परिसर में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने बीएसपी टाउनशिप में शुद्ध पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने संबंधी कोशिशों के बारे में बीएसपी प्रबंधन से पूछा। प्रबंधन ने बताया कि फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने एवं इसके आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। पुराने फिल्टर की जगह के पास ही इसे विस्तारित किया जाएगा। इसके लिए ईओआई (एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट) दो-तीन दिनों में जारी हो जाएगा। इसके पश्चात जल्द ही इस पर कार्य आरंभ हो जाएगा।

गुरुवार को हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी तथा जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कल ही उन्होंने मरोदा टैंक का भ्रमण किया है। मरोदा टैंक में जलभराव अभी जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त है तथा पानी भी काफी साफ है। कलेक्टर ने कहा कि फिल्टर प्लांट के अपग्रेडेशन के दीर्घकालीन प्रोजेक्ट के साथ ही वर्तमान के लिए भी ऐसे त्वरित कार्य करें ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल में किसी तरह की परेशानी न आए। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना भी मौजूद थीं। कलेक्टर ने टाउनशिप में बिजली आपूर्ति के संबंध में भी प्रबंधन से चर्चा की। इस संबंध में आपूर्ति भविष्य में सीएसपीडीसीएल से किये जाने के संबंध में चर्चा हुई। साथ ही दुकानों की ऊंचाई 14 फ़ीट से 28 फ़ीट किये जाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

डेंगू नियंत्रण पर क्या कर रहे
कलेक्टर ने बीएसपी प्रबंधन से डेंगू नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली। प्रबंधन ने बताया कि इसके लिए 120 सदस्यों की टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही है। अभी तक 56 हजार घरों में जाँच की जा चुकी है। इसमें से कुछ घरों में लार्वा निकला है। इन्हें नष्ट करने की कार्रवाई मौके पर ही की जा रही है। सभी घरों में टैमीफास वितरित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विकास कार्यों के लिए स्थल पर चर्चा
कलेक्टर ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए जमीन और भवन के संबंध में भी प्रबंधन से चर्चा की। इसमें सेक्टर-4 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए चर्चा हुई। साथ ही पौनी पसारी योजना के लिए जगह उपलब्ध कराने एवं शहरी गौठान के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा हुई।

पेंडिंग एनओसी क्लियर करें
कलेक्टर ने बीएसपी में पेंडिंग एनओसी के संबंध में भी प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में एनओसी चाही गई है उनमें जल्द ही निर्णय लेकर जानकारी प्रदान करें ताकि संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई करने प्रबंधन से कहा। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित बसाहट और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से जरूरी है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई बीएसपी प्रबंधन द्वारा निरंतर की जाए। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी आज बैठक में चर्चा हुई।

कोरोना के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल
टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…
बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा
रिसाली निगम के 10 हैण्ड पंप का पानी दुषित, बीमारी न हो इसलिए पानी का उपयोग नहीं… समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fire in Telangana power station: All 9 people trapped inside died… 10 lives saved नगर पालिका निर्वाचन नियम में संशोधन के बाद विधानसभा की मतदाता सूची में नाम अनिवार्य… आनलाईन आवेदन कर ऐसे जुडवा सकते हैं अपना नाम
Next Article आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल चुनाव बाद हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट- बंगाल में कानून का राज नहीं, शासक का कानून चल रहा है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?