ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी के बीच हुआ बवाल, सजी-धजी दुल्हन पहुंची थाने, ससुराल जाने से किया इनकार, पढि़ए पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शादी के बीच हुआ बवाल, सजी-धजी दुल्हन पहुंची थाने, ससुराल जाने से किया इनकार, पढि़ए पूरा मामला

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय
अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय
SHARE

दानापुर (एजेेंसी)। राजधानी पटना में हो रही एक शादी के बीच में बवाल हो गया। लड़का पक्ष पर दहेज को लड़की पक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। इसके बाद दुल्हन शादी के जोड़े में थाने पहुंच गई। घंटों थाने में बैठी रही दुल्हन ने मारपीट करने वाले दूल्हे के परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से मांग की। दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। वर पक्ष ने वधू पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में वधू पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के रहने वाले मोहन प्रसाद की बेटी की शादी दानापुर के मेवालाल साव के बेटे गोपाल कुमार के साथ तय थी। शादी दानापुर के एक मैरेज हाल में हो रही थी।

लोगों के मुताबिक दुल्हन की विदाई के समय दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वर पक्ष पहले से तय दहेज में कमी को लेकर भड़क गया। वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के साथ तू-तू, मैं-मैं शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के बाद वर और वधू पक्ष दानापुर थाने पहुंचा। दुल्हन भी शादी के जोड़े में पुलिस से दूल्हे के परिवारवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान ही वर पक्ष ने मारपीट करनी शुरू कर दी।

दुल्हन ने कहा कि जब शादी के दौरान ही यह हाल है तो शादी के बाद ये लोग अपने घर मुझे ले जाकर कैसा सलूक करेंगे। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में उनसे 15 लाख रुपए कैश की मांग? की गई थी। उन्होंने 10 लाख रुपए दे भी दिए थे। पांच लाख के गहने भी दिए। इसके बावजूद वर पक्ष खुश नहीं हुआ। और अधिक दहेज की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और वर पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। दानापुर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों को लोहे की रॉड से पीटा गया, दानापुर पुलिस के अधिकारी मोनाजिर आलम के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

कोरोना ब्रेकिंग: तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 300 के पार
धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण : राज्यपाल से की आत्मीय मुलाकात
ओमिक्रॉन: लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद
गुस्ताखी माफ़: सरकार तो कर ही रही, जिम्मेदारी हमारी भी
गुस्ताखी माफ: धरती पर बढ़ रहा इंसानी आबादी का बोझ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें, केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर चेताया
Next Article टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?