ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 104 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को रखा जा रहा निगम के शहरी गौठान में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 104 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को रखा जा रहा निगम के शहरी गौठान में

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
Under the Roka Cheka campaign, 104 stray animals were caught in the corporation area. Stray animals roaming on
Under the Roka Cheka campaign, 104 stray animals were caught in the corporation area. Stray animals roaming on
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई, क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ की जा रही है, साथ ही निगम का अमला पशुपालकों से रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों समझाईश दी जा रही है कि वे अपने मवेशी के चारा पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वंय करेंगे। शासन के निर्देश के परिपालन में निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने गोधन को संरक्षित करने रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वंय करने, चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों को नियंत्रित किया जा सके। धरपकड़ किए गए मवेशियों पशुओं को पशुपालकों द्वारा अथदण्ड देकर ले जा रहे है।

भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उनकी धरपकड़ की जा रही है। पकड़े हुए पशुओ को शहरी गोठान में अर्थदण्ड लेकर लौटाया जा रहा है, इसके बाद भी दोबारा पशुपालक का पशु सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर कार्यवाही होगी। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गौधन को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बन कर दुर्घटना का कारण बनते हैं जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन की हानि होती है। निगम की अपील है कि इससे बचने के लिए पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर आवारा घूमने न दें। आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए गठित दल के नोडल प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दल ने नेहरू नगर चैक से डबरापारा चैक तक नेशनल हाईवे, नंदिनी रोड, छावनी चैक, कुरूद, अवंती बाई चैक, गदा चैक, सुपेला चैक का निरीक्षण किए इस दौरान सड़क किनारे घूम रहे 20 आवारा पशुओं की आज धरपकड़ की गई। रोका छेका अभियान के तहत पकड़े गए गाय, बैल, भैंस, बछिया व अन्य पशुओं को निगम द्वारा संचालित शहरी गौठान में रखा गया है।

अब तक 14 पशुओ को छुड़ाया
रोका छेका अभियान के तहत गठित टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे के बाद निगम के शहरी गौठान में अब तक कुल 104 पशुओं को लाया जा चुका है पशुओं को पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर 14 पशुपालकों ने 8000 रूपए अर्थदण्ड देकर अपने मवेशी को छुड़ाकर ले गए है और संकल्प पत्र भर रहे है कि वे अपने पशु की सुरक्षा स्वंय करेंगे, चारा पानी की समुचित व्यवस्था करेंगे जिससे पशु सड़को पर नहीं घूमेंगे ताकि वाहनों के आवागमन में बाधा न बने।

गणेश विसर्जन के चलते कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस हुई स्थगित, जल्द ही नई तारीख का होगा ऐलान
कांकेर में भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की आमने सामने से टक्कर में तीन लोगों की मौत
Bhilai Breaking : बीएसपी क्वार्टर का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचा परिवार… प्रबंधन के नोटिस के बाद भी रह रहे थे जर्जर क्वार्टर में
धुंध से सुरंगों में होने वाले हादसों से बचने छात्र ने 500 रुपए में बनाया मॉडल… अब मिल रही है वैश्विक स्तर पर सराहना
1 करोड़ 48 लाख की लागत से हुडको में बनेगा खेल मैदान… विशेष ग्रास, फ्लड लाइट चैनलिंग फैंसनिंग भी होंगे… खिलाडिय़ों के लिए होगा विशेष खेल सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एआईसीटीई का बड़ा फैसला: पांच भाषाओं में पढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम, 43 फीसदी छात्रों ने जताई थी इच्छा एआईसीटीई का बड़ा फैसला: पांच भाषाओं में पढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम, 43 फीसदी छात्रों ने जताई थी इच्छा
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिम जाति कल्याण विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा, कहा- बस्तर अंचल में वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण का विशेष अभियान चलाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?