ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंगल साधना केंद्र मंगलम में मनाया गया संत रतन मुनि महाराज का 73 वां संयम दिवस… बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मंगल साधना केंद्र मंगलम में मनाया गया संत रतन मुनि महाराज का 73 वां संयम दिवस… बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
Sant Ratan Muni Maharaj's 73rd abstinence day celebrated at Mangal Sadhana Kendra Mangalam
Sant Ratan Muni Maharaj's 73rd abstinence day celebrated at Mangal Sadhana Kendra Mangalam
SHARE

भिलाई। मंगल साधना केंद्र मंगलम के प्रांगण में वयोवृद्ध संत छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत रतन मुनि महाराज का 73 वां संयम दिवस चतुरविध संघ की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंगल स्मृति ट्रस्ट एवं छत्तीसगढ़ के श्रमण संघ परिवार के बैनर तले आयोजित इस आयोजन में देश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से रतन मुनि के प्रति आस्था रखने वाले गुरु भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

73 वें दीक्षा संयम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री लाभचंद बाफना उपस्थित रूप से उपस्थित थे। उप प्रवर्तक संत विवेक मुनि सौरभ मुनि, गौरव मुनि, संत ऋषभ सागर जी, प्रवचन प्रवीणा स्नेहयशा,ओजस्वी वक्ता मंगल प्रभा जी सहित साधु साध्वी समुदाय की निश्रा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुयाई इस आयोजन के साक्षी बने।

रतन मुनि की प्रेरणा एवं सतीश मुनि के मार्गदर्शन में श्री रतन वात्सल्य संस्कार धाम का नव निर्माण कराया जाएगा जहां बुजुर्ग एवं निर्धन गरीब जिनके आगे पीछे परिवार नहीं है ऐसे लोगों के लिए रतन वात्सल्य संस्कार धाम मैं रखा जाएगा। धर्म सभा को संत श्री गौरव मुनि संत श्री, ऋषभ सागर, साध्वी स्नेहयशा साध्वी मंगल प्रभा ने संबोधित करते हुए संत रतन मुनि के गुणों का गुणगान करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलते हुए उनकी तरह सरलता सहजता को अपने जीवन में अंगीकार करते हुए अपना जीवन मानवता एवं धर्म की सेवा से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

गुरुदेव के 73वें संयम दिवस पर रतन वात्सल्य संस्कार धाम की समिति में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। श्रमण संघ के आचार्य डॉ शिव मुनि ने सूरत गुजरात से श्रमण गौरव की उपाधि प्रदान करते हुए उपस्थित जन समुदाय एवं साधु साध्वी भगवंतो ने रतन मुनि महाराज को चादर समर्पित की।

श्रमण संघ के युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी ,प्रवर्तक राजेश मुनि सहित देश के विभिन्न साधु-संतों ने अपनी शुभकामनाएं भेज कर गुरुदेव श्री रतन मुनि के संयमी जीवन की सुख साता पूछते हुए उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना प्रेषित की। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल एवं लाभचंद बाफना ने कहा गुरुदेव श्री रतन मुनी का आशीर्वाद के कारण ही सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में हम सफलता के सोपान पर अग्रसर हुए हैं मुनि भगवन तो का स्नेह आशीर्वाद हम पर सदा बरसता रहे ऐसी हम वीर प्रभु परमात्मा से मंगल कामना करते हैं।

मंगल साधना केंद्र मंगलम का के प्रमुख प्रवीण श्रीमाल श्रमण संघ के पारसमल संचेती जसराज पारख नेमीचंद नाहर मंगल चंद नाहटा कमल पटवा अशोक झामड गोलू बाफना मदन जैन ललित पटवा धर्मचंद चौरसिया गौतम बाफना मनीष संचेती सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के लोग गुरुदेव श्री का आशीर्वाद प्राप्त करने उपस्थित रहे। संयम दिवस के कार्यक्रम का संचालन त्रिशला देवी चौरडिया ने किया। आभार प्रदर्शन श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं टीकम छाजेड़ ने किया। संयम दिवस के आयोजन को सफल बनाने में श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल श्रमण संघ महिला मंडल छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से श्रमण संघ की संस्थाएं के प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

गृह मंत्री द्वारा सतत समीक्षा और कड़े निर्देशों के फलस्वरूप बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में पकड़ाए महादेव के सटोरिए, 2.47 लाख कैश के साथ 6 लैपटॉप व 10 मोबाइल जब्त
शाम साढ़े 6 बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने जाएंगे पीएम मोदी
Breaking News : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने बदले चार जिलाध्यक्ष, महेश वर्मा को मिली भिलाई की कमान
Railway breaking : चेन पूलिंग से रेलवे को हुई तगड़ी कमाई, 6 माह में वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना, भारत-पाक नहीं आमिर और किरन राव जैसा है रिश्ता बीजेपी के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना, भारत-पाक नहीं आमिर और किरन राव जैसा है रिश्ता
Next Article आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?