नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में घटते जा रहे कोरोना के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे के अंदर 40 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस के 39 हजार 796 केस आए हैं। वहीं, देश में इलाजरत मरीज भी घटकर 5 लाख से नीचे आ गए हैं। यह अब कुल संक्रमितों का सिर्फ 1.58 फीसदी रह गया है। वहीं, इस अवधि में कोरोना से 723 मरीजों की जान भी गई है।
देश में कोरोना वायरस के 39,796 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। 42,352 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,00,430 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.58 फीसदी हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61 फीसदी और रिकवरी रेट 97.11 फीसदी है।
बीते 24 घंटे में 14,81,583 लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,81,583 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,28,92,046 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,22,504 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,97,77,457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।





