ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डायवर्सिटी पार्क के लिए विधायक वोरा ने वनमंत्री मो अकबर से मांगे 1 करोड़…. बनेगा म्यूजिय़म, उद्यान, वॉकिंग ट्रैक एवं ओपन जिम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

डायवर्सिटी पार्क के लिए विधायक वोरा ने वनमंत्री मो अकबर से मांगे 1 करोड़…. बनेगा म्यूजिय़म, उद्यान, वॉकिंग ट्रैक एवं ओपन जिम

By @dmin
Published: July 4, 2021
Share
For Diversity Park, MLA Vora asked Forest Minister Mo Akbar for 1 crore
For Diversity Park, MLA Vora asked Forest Minister Mo Akbar for 1 crore
SHARE

दुर्ग। शहर में 14 करोड़ की लागत से बन रहे ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के साथ ही बांध से लगे हुए क्षेत्र में ही दुर्ग भिलाई के बीचोबीच आम जनता को बायो डायवर्सिटी पार्क के रूप में 250 एकड़ का एक और मनोरंजन स्थल की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से उपेक्षित रहे क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पहल करने के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पूरी सक्रियता से पार्क के विकास का बीड़ा उठाया है। पखवाड़े भर में ही दो बार दौरा करने के बाद उन्होंने पार्क में मनोरंजन एवं आमोद प्रमोद, स्वास्थ्य लाभ एवं पर्यावरण सुधार की संभावनाओं को देखते हुए इस संबंध में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर वहां के संसाधनों को विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

इस दौरान विधायक वोरा ने कहा कि दुर्ग और भिलाई के मध्य में स्थित होने के कारण दोनों ही क्षेत्र की जनता को शहर के मध्य में वन क्षेत्र जैसा अनुभव और स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण का अहसास मिल सकेगा। डायवर्सिटी पार्क में विकास करने की अपार संभावनाएं हैं जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ की वन एवं वनांचल संस्कृति की जानकारी देने म्युजिय़म, पाथवे युक्त वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करने से लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। वन मंत्री ने विधायक वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही राशि स्वीकृत कर शहरी क्षेत्र में स्थित वन क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष निर्देश पर राज्य में कई स्थानों पर शहरी वन विकसित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत दुर्ग में भी बायो डायवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है जहां 250 एकड़ में फैले इस क्षेत्र में वेटलैंड की वजह से अनेक प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा होगा जिनकी बसाहट एवं ब्रीडिंग के लिए पूरे सरोवर में फेंसिंग कराई जा रही है। पार्क में ओपन थिएटर, लोटस पौंड एवं तालाबों में बोटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में यह पार्क पैराडाइस फ्लाई कैचर, ग्रे हर्निबल और व्हिसलिंग डक्स जैसे पक्षियों का आशियाना बनेगा। साथ ही मेमोरियल कॉर्नर में लोग अपने परिजनों के नाम से वृक्षारोपण कर प्रियजनों की स्मृतियां सुरक्षित रख सकेंगे।

प्रयागराज महाकुंभ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन, यहां की कला, संस्कृति और इतिहास को जानने लोगों में होड़
टीम इंडिया का नया कोच: राहुल द्रविड़ हेड कोच बनने को तैयार, गांगुली-शाह से बातचीत के बाद हामी भरी
17 करोड़ से होगा कोसानाला का विकास व सौंदर्यीकरण: महापौर व आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी कार्ययोजना
भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित
सीजी में फिर आइईडी विस्फोट: सीआरपीएफ जवान घायल, दो दिन पहले भी हुआ था ब्लास्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठेका श्रमिक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत एम्स में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया खौफनाक कदम
Next Article 24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना 24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?