ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएम शाह हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे समारोह: बेहतर सेवाओं के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने किया सभी विभागों के डॉक्टरों का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

बीएम शाह हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे समारोह: बेहतर सेवाओं के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने किया सभी विभागों के डॉक्टरों का सम्मान

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
Doctors Day Celebration at BM Shah Hospital: IG Vivekanand Sinha
Doctors Day Celebration at BM Shah Hospital: IG Vivekanand Sinha
SHARE

भिलाई। बीएम शाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक जुलाई को डॉक्टर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा उपस्थित हुए। कार्यक्रम विशेष अतिथि बीएम शाह हॉस्पिटल के ट्रस्टी रवि शाह रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रूपेश अग्रवाल ने की। इस मौके पर हॉस्पिटल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट कंसल्टेंट डॉ ज्ञानवती अग्रवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आईजी सिन्हा ने अस्पताल के सभी विभागों के डॉक्टरों का सम्मान किया।

इस मौके अपने संबोधन में आईजी सिन्हां ने जीवन बचाने में डॉक्टरों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि समाज डॉक्टरों का स्थान सबसे ऊंचा होता है। हर व्यक्ति के लिए चाहे वह कितना भी बड़ा हो एक न एक पल ऐसा जरूर होता है जब वह डॉक्टर की सेवा लेता है। आज हम कोरोना नाम की सबसे बड़ी संकामक बीमारी का सामना कर रहे हैं और इस संकट काल में डॉक्टरों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। यह ऐसा समय है जहां लोग एक दूसरे के नजदीक आने से कतरा रहे हैं वहीं डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में लगे हैं। आईजी सिन्हा ने सम्मान करते हुए सभी डॉक्टरों को इस विशेष दिन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे आईजी सिन्हा को धन्यवाद देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इन डॉक्टरों का हुआ सम्मान
डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में जिन डॉक्टरों का सम्मान हुआ उनमें आईसीयू इंचार्ज डॉ नीरज रायकवाड, जनरल सर्जन डॉ राहुल सिंह, एमडी मेडिसिन डॉ पवन नामेवार, एमडी मेडिसिन डॉ समर्थ शर्मा, प्लास्टिक सर्जन डॉ दीपक कोठारी, न्यूरो सर्जन डॉ विवेक शर्मा, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुनील नेमा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ आरके दिवाकर, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सरल शर्मा, डॉ रजनी वर्मा पैथोलॉजी, डॉ एसके सिंह, डॉ राहुल रंजन मिश्रा, डॉ संगीता राय, डॉ राजेश देशमुख, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ निमाई दत्ता, डॉ राजेंद्र साहू, डॉ विजय शर्मा, डॉ दिनेश देवांगन, डॉ अंकिता मेमन, डॉ फरजाना खान, डॉ हेमलता, गायनोलॉजिस्ट डॉ स्वाति जैन, गायनोलॉजिस्ट डॉ स्वाति राय आदि शामिल रहे।

प्राइमरी एवं मिडिल स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन की जगह घर-घर पहुंचकर किया जा रहा सूखे राशन का वितरण
प्रियंका कोरोना वॉरियर महिलाओं को देंगी 1 लाख डॉलर
पांड्या की वापसी को लेकर संशय बरकरार
एनटीपीसी कि शुरू होगी तीसरी यूनिट
रायपुर : शहीद दिवस: मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों से अपील: भावी पीढ़ी को स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए वर्मी और सुपर कंपोस्ट का अधिक से अधिक करें उपयोग
Next Article Now co-operative banks in Durg district are also being facilitated through mobile app दुर्ग जिले में अब सहकारी बैंकों की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से भी… मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ… झीट में बैंक की शाखा का शुभारंभ भी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?