ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

By @dmin
Published: June 27, 2021
Share
मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने, आवारा मवेशियो का जमावड़ा होने सहित जीई रोड के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। वोरा ने गुरूवार को शहर का दौरा करते हुए सड़कों की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई। वोरा ने पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों को सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे की फिलिंग कराने और सुगम यातायात के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने सख्त निर्देश भी दिये। वोरा ने कहा कि रेलवे स्टेशन से इंदिरा मार्केट रोड, गुरुद्वारा रोड, चंडी मंदिर रोड, जीई रोड, पुलगांव बायपास रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जगह जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढो़ं की मरम्मत या फिलिंग का काम कराना जरूरी है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है। यह कार्य तत्काल किया जाना चाहिए।

वोरा ने शहर की ज्यादातर सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा होने पर भी नाराजगी जताई। वोरा ने कहा कि आवारा मवेशियों के कारण अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। विधायक ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से इन सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि शहर की नागरिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है। इसके लिए वे शीघ्र समीक्षा बैठक लेंगे।
वोरा ने 64 करोड़ की लागत से जीई मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण साइंस कालेज के सामने से मालवीय चौक तक सिंगल लेन पर आवाजाही हो रही है। यहां सड़क पर प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। वोरा ने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही रोड डिवाइडर पर रेडियम युक्त पोल या पाइप लगाने से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों में कमी आएगी।

भिलाई में फिर एक बार कटर बाजी, शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर कटर से किया वार
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत
2-डीजी: फेफड़े का संक्रमण ठीक करने में मददगार है डीआरडीओ की यह दवा, तीन दिन में स्वस्थ होने लगते हैं मरीज
भाजपा का महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश, दो मुफ्त सिलेंडर को बनाएगी मुद्दा
कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर लगाया 50 हजार का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद हुए भावुक, माथे पर लगाई मिट्टी, बोले- कभी नहीं सोचा था प्रेसीडेंट बनूंगा
Next Article कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 की कार्यकारिणी घोषित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?