नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी रविवार से तीन दिवसीय लद्दाख दौरे पर रहेंगे। यहां रक्षा मंत्री सीमा पर तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं राजनाथ सिंह के लद्दाख पहुंचने से पहले ही जम्मू में वायु सेना के स्टेशन पर दो धमाके हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू धमाके पर सेना प्रमुखों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
Delhi | Defence Minister Rajnath Singh leaves for a 3-day visit to Ladakh, to interact with the troops & attend the inaugural function of several infrastructure projects constructed by BRO
— ANI (@ANI) June 27, 2021
Army Chief General MM Naravane is accompanying the Defence Minister pic.twitter.com/HB7eMicOtC
जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतराल दो बार धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। पहला धमाका इमारत की छत पर और दूसरा धमाका जमीन पर हुआ। वहीं, वायुसेना का कहना है कि धमाके में सिर्फ छत क्षतिग्रस्त हुई है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1408960719878451203?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1408960719878451203%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fdefence-minister-rajnath-singh-on-three-day-ladakh-visit-jammu-airport-blast-drone-attack-army-chief-general-mm-naravane
रक्षा अधिकारी ने बताया कि पहला धमाका रात 1:37 बजे पर और दूसरा धमाका रात 1:42 बजे पर हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में एआईए और एनएसजी की टीम भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करेगी।





