ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेंगलुरू में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या, घर के सामने ही बदमाशों ने चाकू से किए 17 वार… तीन साल पहले पति की भी कर दी गई थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेंगलुरू में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या, घर के सामने ही बदमाशों ने चाकू से किए 17 वार… तीन साल पहले पति की भी कर दी गई थी हत्या

By @dmin
Published: June 25, 2021
Share
BJP's former councilor was publicly murdered in Bangalore
BJP's former councilor was publicly murdered in Bangalore
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। बेंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक, वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) की गुरुवार (24 जून) को कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर 17 बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस का कहना है कि हमारी जांच चल रही है। जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था, जिससे वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके।
2018 में हुई थी पति की हत्या
बताया जा रहा है कि सात फरवरी 2018 को दो युवकों ने रेखा के पति कादिरेश की हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावरों ने बाद में आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वॉर्ड का प्रतिनिधित्व किया था। रेखा की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमलपंत से बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उनके पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।

भारत के पहले ट्रेंड और कलर कंसल्टिंग स्टूडियो की फ्रीडम ट्री ने ठाणे में शुरुआत
आफत बनकर बरसी बारिश, वीडियो में देखिए कैसे कच्चे मकान को बहा ले गया नाला
चाकू टिकाकर सीएएफ जवान से लूट बस स्टैंड के पास हुई घटना…
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
सीएम साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा-मेडिकल कॉलेज का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Infiltration attempt failed in Tangdhar sector, heroin worth Rs 30 crore recovered with AK-47 rifle तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एके-47 राइफल के साथ 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
Next Article Unlock Breaking: Now shops will open till 8 pm on Sunday also अनलॉक ब्रेकिंग: अब रविवार को भी रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकाने….रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जाने दुर्ग जिले की क्या है स्थिति

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?