ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुराजी गांव योजना: सीएम बघेल ने कहा- प्रतिष्ठित कम्पनियों की तुलना में हम अपने किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं छह से दस गुना सस्ती जैविक खाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सुराजी गांव योजना: सीएम बघेल ने कहा- प्रतिष्ठित कम्पनियों की तुलना में हम अपने किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं छह से दस गुना सस्ती जैविक खाद

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुराजी गांव योजना के तहत गांवों के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित की जा रही वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद उच्च जैविक विशेषताओं वाली है। इसकी गुणवत्ता देश की नामी-गिरामी कम्पनियों द्वारा उत्पादित की जाने वाली जैविक खाद से बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एक प्रतिष्ठित कम्पनी जैविक खाद 64 रूपए किलो में बेच रही है, जबकि हम राज्य के किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली जैविक खाद उनकी तुलना में 6 से 10 गुना सस्ते दर पर उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन वर्मी कम्पोस्ट मात्र 10 रूपए किलो और गोधन सुपर कम्पोस्ट 6 रूपए किलो में दे रहे हैं। सहकारी समितियों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसान भाईयों को सहकारी समितियों से दोनों जैविक खादों को कृषि ऋण आदान के रूप में भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से राज्य के गौठानों में वृहद पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट निर्मित की जा रही है। इसका उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूह की बहनों को रोजगार देने के साथ-साथ किसानों भाईयों को सस्ती दर पर जैविक खाद उपलब्ध कराना, राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा रासायनिक उर्वरकों पर किसानों की निर्भरता को कम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी किसान भाईयों से नियमित रूप से बातचीत होती रहती है। किसानों ने गौठानों में निर्मित जैविक खाद की क्वालिटी को सराहा है और यह भी बताया यह कि इसके उपयोग से कृषि उत्पाद में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के लाभ के बारे में अब राज्य के किसान भाई जानने और समझने लगे हैं। वह इसका उपयोग भी खेती-किसानी में उत्साह के साथ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गौठानों में उत्पादित वर्मी और सुपर कम्पोस्ट, रासायनिक उर्वरक डीएपी, यूरिया का बेहतर विकल्प है। डीएपी और यूरिया की कमी को इसका उपयोग कर पूर्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन 2021 के लिए राज्य की डिमांड के अनुसार भारत सरकार द्वारा डीएपी और यूरिया की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसी स्थिति में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उपयोग कर इस कमी को पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में अब तक लगभग 5 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 2 लाख क्विंटल गोधन सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है। कुछ दिनों में लगभग 6 लाख क्विंटल जैविक खाद तैयार हो जाएगी।

‘पुष्पा 2 की तैयारी शुरू, स्टाइलिश लुक में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
उद्योग मंत्री देवांगन ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, बोले- प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो माह में करें पूरा
CM Baghel in Dongargarh: बम्लेश्वरी माता की नगरी में सीएम बघेल ने दी करोड़ों रूपए के विकास कार्य की सौगात
shreekanchanpath 310 # 24 Aug 2024
नि:शुल्क चावल वितरण: छत्तीसगढ़ में केन्द्र से मिले आबंटन से 13 फीसदी ज्यादा वितरण… राज्य में 58 लाख 91 हजार परिवारों को मिल रहा नि:शुल्क चावल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश…. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था करें सुनिश्चित
Next Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस 3 करोड़ के पार हुआ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में सामने आए 50848 नए केस आए, 7 लाख से नीचे आए एक्टिव केस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?