ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
Soon the road from Bhilai 3 to Puraina will be built
Soon the road from Bhilai 3 to Puraina will be built
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के शरहद पर बसे पुरैना के लोगों को मूलभूत सुविधा मिलेगी। गार्डन में बैठने श्रमिकों के लिए चेयर लेगगा। इसके अलावा जोरातराई और डुंडेरा में भी सड़क, नाली, औषधालय भवन व मैदान समतलीकरण का कार्य होगा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तीन अलग-अलग स्थानों में 44 स्वीकृत कार्य को पूर्ण कराने भूमिपूजन किया।
कोविड गाइडलाइन की वजह से भूमिपूजन कार्यक्रम औपचारिक रहा। इस दौरान पुरैना के नागरिकों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए गृहमंत्री साहू ने कहा कि पहली बार पुरैना में 17 कार्यों का भूमिपूजन हो रहा है। यहां के नागरिकों ने समस्याओं से अवगत कराया है। उसे भी वे बारिश के बाद जल्द शुरू कराएंगे। पुरैना के बाद गृहमंत्री ने जोरातराई और डुंडेरा पहुंचे और क्रमश: 8 और 19 कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला ग्रामिण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, क्षेत्रीय एल्डरमेन संगीता सिंह, विलास राव बोरकर, फकीर राम ठाकुर, कीर्तिलता वर्मा, डोमार देशमुख, प्रेमचंद साहू, अनूप डे, निवृत्तमान पार्षद केशव बंछोर, चन्द्रभान सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के जाकीर अहमद, जहीर अब्बास, अमृत पालसिंह राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
चर्चा के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुरैना में जानकारी दी कि भिलाई-3 से पुरैना मार्ग स्वीकृत हो चुका है। यह मार्ग शीघ्र बनेगा। इसके अलावा डुंडेरा से मोरिद मार्ग की सौगात जल्द मिलेगा। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि जोरातराई से पुरैना जाने के लिए लंबी दूरी तय कराना पड़ रहा है। इसके लिए वे जल्द ही निर्णय लेंगे। गृहमंत्री ने चर्चा में कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र में विकास करोड़ो का हो चुका है। ग्रामीण परिवेश वार्ड में विकास की संभावना अधिक हैं वे प्लानिंग भी कर रहे है। बशर्ते नागरिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। वे खाली जमीन को छोड़े उस पर अतिक्रमण न करे।
डुंडेरा में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे एक ही स्थान के चिन्हित जगह में कार्यक्रम न रख अलग-अलग स्थानों में कार्यक्रम आयेजित करे। ताकि उनका संवाद सीधे नागरिकों से कर सके। गृहमंत्री ने युवा कार्यकर्ता से कहा कि वे क्षेत्र के सियान (वरिष्ठ नागरिकों) से मार्गदर्शन ले। उनके अनुभव से कुछ सीखे।

चुनावी वायदों में फँसा बड़ा पेंच! कम हुई धान की आवक, किसानों को नई सरकार का इंतजार
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मिशन अमृत के कार्यों को सराहा, अगली किस्त की राशि जल्द मिलेगी
महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी
शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ
भिलाई में नहर के अंदर मिला युवक का शव, हादसा या आत्महत्या… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक
Next Article टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा बीजेपी में सेंध लगाने लगे मुकुल रॉय, कई नेताओं की कराई TMC में एंट्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?