ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर में 13 करोड़ के दो अंडरब्रिज समय से 2 वर्ष पीछे…. विधायक वोरा ने कहा रेलवे, नगर निगम व ब्रिज विभाग बनाएं बेहतर तालमेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर में 13 करोड़ के दो अंडरब्रिज समय से 2 वर्ष पीछे…. विधायक वोरा ने कहा रेलवे, नगर निगम व ब्रिज विभाग बनाएं बेहतर तालमेल

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
Two underbridges of 13 crores in the city are 2 years behind the time
Two underbridges of 13 crores in the city are 2 years behind the time
SHARE

दुर्ग। शहर में 13 करोड़ की लागत से रायपुर नाका एवं धमधा नाका रेल्वे क्रॉसिंग में बन रहे दो अंडरब्रिज का निर्माण कार्य रेल्वे, नगर निगम और लोक निर्माण ब्रिज विभाग के बीच तालमेल की कमी से कछुआ चाल पकड़ कर पूर्णता की तिथि से दो वर्ष बीत जाने के बाद भी 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है। दोनों ही ब्रिजों के निरीक्षण में पहुंचे विधायक अरुण वोरा द्वारा इस संबंध में रेल्वे व ब्रिज अधिकारियों से बात करने पर खुलासा हुआ कि दोनों ही स्थानों पर पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए नगर निगम दुर्ग में पैसा जमा करवाया गया है। धमधा नाका के लिए जहां दिसंबर 2019 में 13.69 लाख पीडब्लूडी ब्रिज द्वारा जमा करवा दिया गया है वहीं रेलवे ने भी निगम के खाते में 46 लाख रु की राशि रायपुर नाका अंडरब्रिज में पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए जमा कर दिया है। किंतु दोनों ही स्थानों के लिए अब तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी है। डीआरएम एवं ब्रिज अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद श्री वोरा ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी से बात कर शिफ्टिंग में लेट होने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि पटरी पार के क्षेत्र में 1 लाख से अधिक की आबादी निवास करती है जिनके आवागमन में सुविधा के लिए शासन से 13 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई थी किन्तु जनता को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने निगम आयुक्त को जल्द से जल्द शिफ्टिंग का काम पूरा करने विभागीय निर्देश देने को कहा। इस दौरान नंदू महोबिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी मौजूद थे।

Gustakhi Maaf: क्यों जरूरी है किसीके आराध्य का अपमान
देश में तेज हुई कोरोना जांच की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा साढ़े 13 करोड़ के पार
एक्शन मोड में पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची
रायपुर में बनेंगे तीन ओवरपास, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास
बदल रहा छत्तीसगढ: अब अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच रहा प्रशासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 248 # 21 june 2021
Next Article Important initiative to increase the number of tigers in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री बघेल ने अचानकमार टायगर रिजर्व में 26 करोड़ के कार्यो का किया शुभारंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?