ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 जून को जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही। कांग्रेसी नेता ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए सोमवार को कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र में ‘आपत्तिजनक कानूनों’ को निरस्त कर वहां पूर्व की यथास्थिति बहाल की जाए। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को फिर अपना पुराना रुख अपनाते हुए अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू करने की मांग की। इसके एक दिन बाद कांग्रेसी नेता चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड जो कल पुन: दोहराया गया वो है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए शुरुआती रेखा खींचने का यही एकमात्र तरीका है। चिदंबरम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक ‘स्टेट’ था, जिसने विलय के एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और भारत में शामिल हो गया। इसे हमेशा के लिए उस स्थिति का आनंद लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर ‘रियल एस्टेट’ का हिस्सा नहीं है। जम्मू-कश्मीर ‘लोग’ हैं। उनके अधिकारों और इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1406843604669136900?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1406843604669136900%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fjammu-and-kashmir-not-a-real-estate-chidambaram-reiterates-congress-demand-for-full-statehood-article-370
 
कांग्रेस पार्टी का स्टैंड जो कल पुन: दोहराया गया वो है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए। बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को शनिवार को आमंत्रित किया गया। इसमें तत्कालीन राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में वहां विधानसभा चुनाव कराने की रूपरेखा तय होगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा- अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल किया जाए 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से कहा था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लागू करने पर पुनर्विचार किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर भाजपा ने उन पर जमकर हमला बोला। 

CG Breaking : केन्द्र के कोरोना गाइडलाइन पर सीएम भूपेश का तंज, भारत जोड़ो यात्रा रोकने नया बहाना खोज रही है सरकार
छत्तीसगढ़ के 36 सरकारी आईटीआई का होगा आधुनिकीकरण, टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ हुआ एमओयू
आजाद भारत में हुए सामाजिक सुधारों में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम-गुरु रुद्र कुमार
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, देनी होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा
लॉकडाउन में अमीरों ने कमाई इतनी दौलत कि 13 करोड़ गरीबों को मिल सकते थे 94 हजार रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की बोली लगाएगा बीसीसीआई, आपात बैठक में लिया फैसला 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की बोली लगाएगा बीसीसीआई, आपात बैठक में लिया फैसला
Next Article Devendra Yadav, young mayor and MLA seen in the posture of Padma Utkatasan: International Yoga Day celebrated like this अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री से इंस्पायर हुए थे विधायक देवेंन्द्र…. अब खुद भी बकासन करके दिखाया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?