रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने योगासन और प्राणायाम किया। इस मौके पर उन्होंने योग के विभिन्न आसान किए। वर्चुअली आयोजत इस कार्यक्रम के द्वारा योग व प्रााणायाम का महत्व बताया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगासन मनुष्य के जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। मंत्री साहू ने कहा कि कोरोना काल में योग व प्राणायाम का महत्व काफी बढ़ा है। इससे शरीर में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही हमारी इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने स्वयं इसका अनुभव प्राप्त किया है। मंत्री साहू ने कहा कि बड़ी से बड़ी बीमारी योग व प्राणायाम से दूर हो जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नियमित रूप से योगासन और प्राणायाम करें, स्वस्थ रहें और बीमारियों से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।





