ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करबो-स्वस्थ रहिबो के विचार के साथ प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग करेंगे योग… मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक और अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करबो-स्वस्थ रहिबो के विचार के साथ प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग करेंगे योग… मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक और अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे शामिल

By @dmin
Published: June 20, 2021
Share
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। योग करबो-स्वस्थ्य रहिबो के साथ 10 लाख से अधिक प्रदेशवासी योग दिवस 21 जून की प्रात: 6.45 बजे से योगाभ्यास में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी भी योग में शामिल होंगे। सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 21 जून को प्रात: 6.45 से 22 जून को प्रात: 7 बजे तक निरंतर 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं ट्विटर एकाउंट पर प्रसारित किया जाएगा।
योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अनुसार 21 जून को पूर्वान्ह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा अन्य विभागों के मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, समाज कल्याण विभाग संचालक पी. दयानंद, संयुक्त संचालक पंकज वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं लगभग 10 लाख जनसामान्य द्वारा विभिन्न स्थलों पर कोविङ-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होकर योगाभ्यास करेंगे।
वर्तमान परिपेक्ष्य में कोविड-19 की महामारी पर नियंत्रण में योग की महती आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने, तन-मन को सुदृढ़ बनाने तथा योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री एवं मंत्री, समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन में राज्य के समस्त नागरिकों की सहभागिता का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें 8.15 लाख से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत समस्त प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ई-प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे। राज्य के समस्त जिलों के पंजीकृत प्रथम 100 प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट भी दी गई है तथा जिलों से योगाभ्यास करते हुए जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों की वीडियो क्लिप प्राप्त की गई है। इसके साथ ही अतिविशिष्ट व्यक्तियों के वीडियो संदेशो को प्राथमिकता के आधार पर सोशल मीडिया में प्रसारित किया जाएगा।

यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर एकाउंट में होगा सीधा प्रसारण

सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 21 जून 2021 को समय प्रातः 6.45 से 22 जून 2021 प्रातः 7 बजे तक (कुल 24 घण्टे) समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं टिव्टर एकाउंट पर किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को प्रातः 6.45 से 7 बजे तक योगाभ्यास आरंभ करने के पूर्व आयोग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य दिशा-निर्देश, प्रातः 7 से 8 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किए छत्तीसगढ़ योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) का अभ्यास, प्रातः 8 से 9 बजे तक अतिविशिष्टजनों का योग करते हुए वीडियो संदेश का प्रसारण एवं 21 जून को प्रातः 9 बजे से 22 जून 2021 तक प्रातः 7 बजे तक जिलों से प्राप्त वीडियो क्लीप का प्रसारण किया जाएगा। सोशल मीडिया लिंक समाज कल्याण यू-ट्यूब https://www.youtube.com/channel/UCaJ2JQNVsGZQ9ceil2ktgsg/videos, फेसबुक https://www.facebook.com/cgsocialwelfare, टिव्टर https://twitter.com/CGSocialWelfare, योग आयोग यू-ट्यूब https://www.youtube.com/channel/UCwGvHhPOpe4zxHVt8gCeUuQ, फेसबुकhttps://www.facebook.com/ChhattisgarhYogAayog/, टिव्टर https://twitter.com/office_yog_ayog के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ा जा सकता है।

Breaking News : सरेंडर नक्सली व नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेंगे आवास, सीएम साय की पहल पर केन्द्र ने दी 15000 आवासों की स्वीकृति
सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
Bhilai Breaking : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम पर युवक से ठगी…. झांसे में आकर गवाएं लाखों रुपए
राजिम माघी पुन्नी मेला : महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व
घटना: एक साथ मिले पांच श्रमिकों के शव, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress celebrates Rahul Gandhi's birthday with a resolve to serve सेवा के संकल्प के साथ युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन… सेक्टर-7 में बांटे स्वच्छ पानी के जार
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का जवाब

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?