भिलाई। दुर्ग जि़ला एनएसयुआई और भिलाई युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर फ्रंट लाइन वर्कर व कोरोना वर्रियर्स को सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से ट्रैफि़क और पुलिस के जवानों को रेनकोट, छाता तथा मास्क वितरण किया गया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह और युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान ने बताया कि आज जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने सभी जि़लों में इस तरह कार्य करने निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए। जिसके तहत शनिवार को दुर्ग के पटेल चौक और राजेंद्र प्रसाद चौक पर कार्यरत ट्रैफिक और पुलिस के जवानों को छाता तथा मास्क वितरण किया। इसके साथ ही सुपेला थाना क्षेत्र में कार्यरत पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किया गया। समाज को निर्भीक बनाने और अपना बेहतर योगदान देने के लिए सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य नारंग, फराज अहमद, शरद मिश्रा, जे संजीव, मुरली डडसेना, साहिल विश्वकर्मा, अमिटेश कुमार, रिकेश गायकवाड़, आशीष मेश्राम, मो.अतिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री




