ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में अब भाजपा में मची भगदड़, टीएमसी में हुई 300 बीजेपी कार्यकर्ताओ की वापसी, गंगाजल से हुआ शुद्धीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल में अब भाजपा में मची भगदड़, टीएमसी में हुई 300 बीजेपी कार्यकर्ताओ की वापसी, गंगाजल से हुआ शुद्धीकरण

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
बंगाल में अब भाजपा में मची भगदड़, टीएमसी में हुई 300 बीजेपी कार्यकर्ता की वापसी, गंगाजल से हुआ शुद्धीकरण
बंगाल में अब भाजपा में मची भगदड़, टीएमसी में हुई 300 बीजेपी कार्यकर्ता की वापसी, गंगाजल से हुआ शुद्धीकरण
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले जहां ममता की टीएमसी में भगदड़ मची हुई थी, वहीं अब उलटा भाजपा के साथ हो रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की फिर से सरकार बनते ही टीएमसी छोड़ भाजपा में गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की घर वापसी शुरू हो गई है। मुकुल रॉय की घर वापसी के बाद न सिर्फ कई नेता कतार में हैं, बल्कि अब ग्राउंड लेवल के भाजपा कार्यकर्ता भी टीएमसी में लौटने लगे हैं। लेटेस्ट घटनाक्रम में बंगाल के बीरभूम जिले में एक साथ 300 भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को टीएमसी में वापस लौटे। सूत्रों के मुताबिक, बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के सामने कम से कम 300 भाजपा समर्थक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि उन्हें टीएमसी में वापस लिया जाए। हालांकि, बाद में उन सभी को टीएमसी में शामिल कराया गया और गंगाजल छिड़क कर उनके दिमाग का शुद्धीकरण किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का यह भूख हड़ताल सुबह 8 बजे शुरू हुआ और यह तीन घंटे तक 11 बजे तक चला। इन्हें टीएमसी में शामिल कराने के वक्त गंगाजल से शुद्ध किया गया।

दरअसल, टीएमसी में शामिल होने की जिद पर भूख हड़ताल पर बैठे बीजेपी वर्कर्स में से एक अशोक मंडल ने कहा कि हम चाहते हैं कि टीएमसी में हमें वापस ले लिया जाए। हमने अपने गांव के विकास को रोक दिया है। भाजपा में शामिल होने से हमें फायदा के बदले नुकसान हुआ। हम अपनी इच्छा से दोबारा वापस आना चाहते हैं। हमें जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। इन तीन सौ कार्यकर्ताओं को टीएमसी का झंडा सौंपने वाले बानाग्राम के तृणमूल पंचायत प्रधान तुषार कांति मंडल ने कहा कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से हमारी पार्टी में शामिल होने का अनुरोध कर रहे थे। आज वे पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और वापस लेने की अपील की। मैंने अपने नेताओं से बात की और उन्हें फिर से अपनी पार्टी में शामिल कराया।

गंगाजल के छिड़काव पर मंडल ने कहा कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है। उसने अपने जहरीले विचारों को इनके दिमाग में डाला है और उनकी मानसिक शांति को खराब कर दिया है। इसलिए उन पर सभी प्रकार की अशांति (बुराइयों) से छुटकारा पाने के लिए शांति जल (पवित्र जल) छिड़का गया। यह उनकी शुद्धि के लिए नहीं था, बल्कि उनके मन की शुद्धि के लिए था जो भाजपा द्वारा प्रदूषित किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, तृणमूल के सैंथिया विधायक नीलाबती साहा ने कहा कि मैंने सुना है कि इस गांव में कुछ लोग हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन हमारे स्थानीय नेताओं ने किया था। इधर, नाम न छापने की शर्त पर जिला स्तर के भाजपा नेता ने कहा कि ये सब नाटक हैं। हर जगह हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक टीएमसी में शामिल होने को मजबूर हैं। इस तरह के नाटक का आयोजन यह दिखाने के लिए किया जाता है कि यह लगे कि चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं हुई है। कुछ इलाकों में स्थिति इतनी खतरनाक है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास टीएमसी में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

बलौदाबाजार में फूटा कोरोना बम… एक दिन में सामन आए 87 नए मामले… प्रदेश में 236 केस
विधानसभा रवाना होने से पूर्व वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा, कहा-डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन
भिलाई में टीएस बाबा का धमाका : अगले चुनाव में सीएम फेस पर तोड़ी चुप्पी… भूपेश बघेल को लेकर कह दी यह बड़ी बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- PoK के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा, आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, नहीं तो होंगे गंभीर परिणाम
बजट से पहले बोले सीएम साय- विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट, प्रदेश को देगा नई गति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी कश्मीर में चुनाव या कुछ और है प्लान? सियासी हलचल के बीच 24 जून को पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Next Article ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर की तर्ज पर अब दुर्ग भिलाई मेें भी संडे अनलॉक… आज जारी होगा आदेश…. जाने कैसे रहेगा अनलॉक संडे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?