ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर- 4 में मिला डेंगू का लार्वा, निगम की टीम किया नष्ट… 10 से अधिक मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर- 4 में मिला डेंगू का लार्वा, निगम की टीम किया नष्ट… 10 से अधिक मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना

By @dmin
Published: June 18, 2021
Share
Senior children's badminton competition: Chhattisgarh team reached semifinals
पिता के सामने दो बेटियों ने तोड़ दिया दम, गहरी नींद में सोते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि सदमे में है पूरा परिवार
SHARE

भिलाई। बीएसपी क्षेत्र के सेक्टर 04 में कई घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। डेंगू के रोकथाम के कार्य में कई स्थानों से शिकायत मिलने के बाद आज भिलाई निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के साथ निगम का स्वास्थ्य अमला मौके पर पहूंचकर विभिन्न घरों का सघन निरीक्षण किया गया जहां पात्रों में रखे हुए पानी की जांच कराए जिसमें लार्वा पाया गया जिसे तत्काल टेमीफॉस का छिड़काव कर नष्ट किया गया। निरीक्षण के दौरान लार्वा पाए जाने वाले 10 से अधिक घरों में अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई। आयुक्त महोदय ने निगम द्वारा विशेष टीम बनाकर सेक्टर 04 के प्रत्येक घरों में सघन स्तर जांच एवं टेमीफॉस का छिड़काव तथा जलजमाव वाले स्थानों पर जला आयल व मलेरिया ऑयल छिड़काव करने के निर्देश दिए ताकि डेंगू के प्रभाव को प्राथमिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सके।
निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घरों के निरीक्षण के दौरान कूलरों से पुराना पानी खाली कराने, पुराने पात्रों तथा पानी टंकियों की सफाई कार्य में लापरवाही की गई जिससे डेंगू लार्वा का पैर पसारने का अवसर मिला है। शिकायत मिलने के बाद भिलाई निगम के आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी सेक्टर 04 के विभिन्न घरों का निरीक्षण किए इस दौरान कई घरों सीमेंट की टंकी व अन्य पात्रों में लार्वा पाया गया जिसे नष्ट करने तत्काल टेमिफॉस का छिड़काव कराया गया। क्षेत्र में सफाई व जलजमाव वाले स्थान तथा लार्वा के स्रोत वाले स्थानों की सतत् निगरानी भिलाई निगम के स्वास्थ्य अमले के द्वारा मैदान में उतरकर सघन स्तर पर कार्य करने के लिए जुट गया है।
लार्वा पाए जाने वाले 10 से अधिक घर वालों से 500 से 1000 रुपए तक का अर्थदण्ड भी वसूला गया। दोबारा जांच में लापरवाही पाए जाने पर दोगुना दण्ड लिया जाएगा। निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए ज्यादा समय तक पानी को ठहरने न दे और नियमित रूप से पानी टंकी और कूलर के पानी बदलते रहे। इसके पूर्व भी पिछले वर्ष विभिन्न स्थानों पर सेक्टर 04 में ही बहुत से घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया था।
निगम आयुक्त रघुवंशी ने सभी जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाईजर व फील्ड वर्करों के साथ बैठक लेकर डेंगू नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की फीडबैक लेकर लार्वा के हर स्रोत की जांच कर लार्वा को नष्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में कर्मचारियों ने कुछ उपकरण व तकनीकी समस्याओं से आयुक्त महोदय को जानकारी दिए जिसे उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को शीघ्र ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने कहा गया। रूक रूक कर हो रही बारिश के दौरान लार्वा पनपने की संभावना बढ़ जाती है, घरों की छत, गमले, पानी टंकी, टायर व रखे हुए अन्य अनुपयोगी पात्र जिसमें बारिश का पानी भरा हो सघन स्तर पर लार्वा बनने के सभी स्रोतो की जांच करने कहा गया जहां भी लार्वा मिले उनके घर पर अर्थदण्ड वसूलने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अमले को अपने क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करते हुए जलजमाव वाले स्थानों पर मैलाथियान व मलेरिया आयल का छिड़काव का कार्य सतत रूप से जारी रखने कहा गया।

दो लाख के पार पहुंची प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1375 नए केस
विकलांग को मिलेगी बैटरी चलित साईकल, जनदर्शन में 55 आवेदन आए
श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन को लेकर कन्फ्यूजन, इस बार दो दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, 1 नवंबर को भी कर सकते हैं लक्ष्मी पूजन
चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग: वैश्विक नेताओं की तुलना में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी… 66 फीसदी लोगों ने दी स्वीकृति
Next Article Covin Portal राज्य में 21 जून से सभी का टीकाकरण कोविन पोर्टल से…. ऑनसाइट व चाइस सेंटर के माध्यम से भी होगा पंजीयन…. इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?