ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले चार गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से पकड़ा गया वैक्सीन देने वाला
Share
Notification Show More
Latest News
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले चार गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से पकड़ा गया वैक्सीन देने वाला

By @dmin Published June 18, 2021
Share
प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार
प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार
SHARE

मुंबई (एजेेंसी)। मुंबई की हीरानंदानी सोसायटी में 390 लोगों को कथित रूप से नकली टीका लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धोखाधड़ी की इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने जो टीके लगाए, वे असली थे या नहीं। 

As per preliminary inquiry, the vaccines were not procured from the authorised sources. It is being investigated whether the vaccines were genuine or not:Dilip Sawant, Additional CP, North region on Mumbai housing society COVID19 vaccination drive scam pic.twitter.com/ELC2h49a2i

— ANI (@ANI) June 18, 2021

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के कांदीवली इलाके की हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी के परिसर में 390 लोगों को 30 मई को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। उस दौरान राजेश पांडे नाम के एक शख्स ने खुद को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का प्रतिनिधि बताते हुए सोसायटी कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया था। इस टीकाकरण अभियान का संचालन संजय गुप्ता ने किया, जबकि महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने सोसायटी के सदस्यों से पैसा लिया था। आरोप है कि सोसायटी के सभी लोगों को नकली टीके लगाए गए और करीब पांच लाख रुपये ठग लिए गए। 

पुलिस ने दी यह जानकारी
मुंबई के उत्तरी क्षेत्र के एसीपी दिलीप सावंत ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक शख्स फर्जी रैकेट चलाता था, जबकि दूसरा आरोपी बड़ी-बड़ी सोसायटी में टीकाकरण कैंप लगवाता था। इसके अलावा बाकी दो आरोपी लोगों के पहचान पत्र चोरी करते थे। साथ ही, एक अन्य शख्स को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया, जो वैक्सीन लाता था। 
 
वैक्सीन की भी जानकारी जुटा रही पुलिस
शुरुआती जांच में पता चला कि आधिकारिक केंद्रों से टीके नहीं लिए गए थे। ऐसे में जांच की जा रही है कि लोगों को जो टीके लगाए गए थे, वे असली थे या नहीं। पुलिस ने उम्मीद जताई कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका जल्द पता लगने की उम्मीद है। 

You Might Also Like

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

@dmin June 18, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 245 # 18 june 2021
Next Article When Gauthan opened, Kaushalya's luck also opened गौठान खुला तो कौशल्या की किस्मत भी खुल गई…. वर्मी खाद उत्पादन, केंचुआ और मुर्गी-पालन से परिवार की माली हालत सुधरी गोबर बेचकर पति की भी हो रही है अच्छी कमाई
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?