ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा साउथम्पटन का मौसम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा साउथम्पटन का मौसम

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल
WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/साउथम्पटन (एजेंसी)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 18 जून से शुरू होगा। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले खिताब को जीतने के लिए एक दूसरे को जोरदार टक्कर देंगे। क्रिकेट फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो बारिश इस फाइऩल मैच का मजा किरकरा कर सकती है। 

साउथम्पटन से क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद निराशाजनक खबर ये है कि अगर सब कुछ भविष्यवाणी के अनुसार हुआ तो इस मुकाबले में बारिश हो सकती है। वेदर चैनल और एक्यूवेदर की मानें तो दोनों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल में बारिश की भविष्यवाणी की है। एक्यूवेदर के मुताबिक, वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन 61 फीसदी बारिश हो सकती है। वहीं वेदर चैनल ने 90 प्रतिशत बारिश की बात कही है। 

फाइनल के दूसरे दिन स्थिति कुछ बेहतर होगी और इस दिन 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर वेदर के मुताबिक टेस्ट मैच के पांचवे और अंतिम दिन 62 प्रतिशत बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं अगर बारिश से खेल प्रभावित होता है तो आईसीसी ने 23 जून का दिन रिजव्र्ड डे के तौर पर रखा है। 

भारत बदल सकता है रणनीति
पहले ऐसी खबर आई थी कि भारत वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइलन मैच में 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। लेकिन बारिश की भविष्यावाणी को देखते हुए टीम इंडिया अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। नम विकेट पर भारत 2 स्पिनर्स के साथ शायद ही खेले, क्यों सूखे विकेट पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। मैच में बारिश को देखते हुए मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
एक ‘विजय’, कई शिकार! भाजपा में आंतरिक शक्ति संतुलन बनाने कुर्मी नेतृत्व उभारने की तैयारी
Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
बीजापुर में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, अपने ही साथियों की प्रताड़ना से थे तंग
विकास दुबे गैंग के 15 अपराधियों की फोटो जारी, ADG बोले- जब तक पकड़ नहीं लेते तब तक शांत नहीं बैठेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केनाल रोड निर्माण का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- जल्द शुरू करें संकरी नाली को तोडऩे और स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य
Next Article सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?