ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार के सीनियर सिटिजन्स को मिला लाभ… 60 लोगों को लगेगा चश्मा… नि:शुल्क वितरण करेगा एसआर हॉस्पिटल परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार के सीनियर सिटिजन्स को मिला लाभ… 60 लोगों को लगेगा चश्मा… नि:शुल्क वितरण करेगा एसआर हॉस्पिटल परिवार

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
Senior citizens of police family got benefit in health camp... 60 people will get glasses
Senior citizens of police family got benefit in health camp... 60 people will get glasses
SHARE

भिलाई। सीनियर सिटीजन्स डे के अवसर पर मंगलवार को छावनी थाना परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दुर्ग पुलिस व एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आज पुलिस परिवारों के 120 वरिष्ट जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेष रूप से इस शिविर में नेत्र जांच भी किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के 60 वरिष्ठ जनों की आंखों में कमजोरी पाई गई। इन्हें शिविर के माध्यम से नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा। वहीं अन्य लोगो को जरूरत के अनुसार दवाएं दी गई। यही नहीं शिविर में आए लोगों को एसआर हॉस्पिटल द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण भी नि:शुल्क किया गया।
इससे पहले स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एसपी प्रशांत ठाकुर के मुख्य आतिथ्य व एएसपी संजय ध्रुव की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर यातायात एएसपी कविलाश टंडन, सीएसपी विश्वास चंद्राकर, छावनी थाना प्रभारी गोपाल वैश्य सहित विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवलन के बाद विधिवत शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक एक वरिष्ठ जनों की परीक्षण किया गया। शिविर में प्रआ चेतन साहू, जयपाल सिंह, आरक्षक हेमंत साहू, ध्रव नारायण चंद्राकर, नितिन सिंह, गुणित कुमार, जीत नारायण यादव, अनिल सिंह, विकास सिंह व धर्मेन्द्र सिंह सहित छावनी थाना स्टाफ का सहयोग रहा।
सीनियर सिटिजन्स डे को बनाया यादगार
दुर्ग पुलिस व एसआर हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सीनियर सिटीजन्स डे को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत ठाकुर ने इस शिविर के आयोजन के लिए छावनी थाना प्रभारी गोपाल वैश्य की सराहना करते हुए एसआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय तिवारी का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन्स डे को लेकर डीजीपी सर ने विशेष निर्देश दिए थे। हमने इसे यादगार बनाने के लिए स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा बनाई। छावनी थाना प्रभारी गोपाल वैश्य को शिविर की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने बड़ी ही कुशलता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि इस शिविर के सफल आयोजन के लिए एसआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय तिवारी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कम समय में इतना बेहतर शिविर लगाया और वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य परिक्षण में महती भूमिका निभाई।
120 वरिष्ठ जनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
दुर्ग पुलिस व एसआर हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 120 वरिष्ठ जनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 60 लोगों को नेत्र संबंधी समस्या थी। इनके नेत्रों की मौके पर जांच की गई। इनके दृष्टि के अनुसार चश्मों का नंबर दिया गया। एसआर हॉस्पिटल द्वारा शिविर के माध्यम से इन्हें चश्मे भी नि:शुल्क दिया जा रहा है। शिविर के आयोजन को लेकर एसआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि दुर्ग पुलिस की ओर से स्वास्थ्य शिविर के आयोजन जानकारी दी गई। दुर्ग पुलिस की पहल को देखते हुए एसआर हॉस्पिटल परिवार ने स्वास्थ्य शिविर की जिम्मेदारी ली और इसे सफलता पूर्वक पूरा किया।शिविर में एसआर हॉस्पिटल की ओर से शिविर में डॉ सुशांत खांडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस भाटिया, अस्थि विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा, डॉ खुशबू संतवानी, डॉ करिश्मा, डॉ मधुकर, डॉ एसके चंद्राकर सहित पैरा मेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ में पे्रमलाल चंद्राकर, जगजीत नारायण पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, संतोषी ठाकुर, सुचिता, गरिमा सिंह, पिंकी यादव, पदुम महाराणा, विजय, रमेश पाठक आदि मौजूद थे।
पुलिस परिवारों को मिली सुविधा
स्वास्थ्य शिविर को लेकर पुलिस कर्मियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। प्रधान आरक्षक चेतन साहू ने बताया कि कोरोना काल में काम के बोझ के कारण घर परिवार में वरिष्ट जनों को अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। पुलिस कर्मी अपने परिवार के लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पा रहे थे। ऐसे समय में यह स्वास्थ्य शिविर हमारे लिए संजीवनी की तरह है। शिविर में वरिष्ठों की जांच तो हुई साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। यही नहीं जिन्हें चश्मों की जरूरत है उन्हें भी नि:शुल्क चश्मा दिया जा रहा है। पुलिस परिवारों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए।

हाथियों का आतंक: तीन साल के मासूम को पटककर मारा, महिला को कुचला और युवक पर गिराई दिवार, दहशत में लोग
Breaking News : आईपीएल सट्टे पर सीजी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 सटोरिए गिरफ्तार
क्या कहता है बस्तर में बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत, किसे होगा फायदा
दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
सीएम बघेल ने ली महापौर व आयुक्तों की वर्चुअली बैठक, कहा- महापौर व पार्षद निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण रोकने किया जाए…. वार्डों में डोर-टू-डोर फल सब्जियों की डिलवरी करें सुनिश्चित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद? बड़ी टूट की कगार पर की बसपा, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी
Next Article Children will now get pneumococcal vaccine free of cost in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को नि:शुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?