ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें
राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक में बीजेपी के 74 विधायकों में से सिर्फ 50 ही मौजूद थे। बाकी, 24 विधायक बैठक में नहीं आए और अब इन ‘गायब’ विधायकों के कारण पार्टी की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, सियासी हलकों में चर्चा है कि ये सभी 24 विधायक सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के 74 विधायकों में से 24 विधायक शुभेंदु अधिकारी के साथ इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इससे इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये विधायक टीएमसी में वापसी कर सकते हैं? विधायकों के बैठक में न जाने से इस बात के भी संकेत मिले हैं कि विधायक शुभेंदु अधिकारी की लीडरशिप के लिए तैयार नहीं थे।

सूत्रों का कहना है कि कई विधायक पार्टी से खफा है और कुछ विधायक मुकुल रॉय के नक्शेकदम पर चलकर टीएमसी में अपनी वापसी कर सकते हैं। पिछले हफ्ते मुकुल रॉय ने सत्ताधारी पार्टी में अपनी वापसी की थी जिनके बाद राजीव बनर्जी, दीपेंदु विश्वास और सुभ्रांशु रॉय सहित कई अन्य नेताओं के भी टीएमसी में शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी उन लोगों के मामले पर विचार करेगी जिन्होंने मुकुल के साथ टीएमसी को छोड़ा था और अब वो वापस आना चाहते थे। उनकी पार्टी ने कहा है वह कि 30 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं।

मकुल रॉय से पहले सोनाली गुहा और दीपेंदु बिस्वास जैसे नेताओं ने खुलकर कहा था कि वे पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं और मुख्यमंत्री से माफ़ी मांगी थी। इन सब के बीच भाजपा यह कहती रही है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि वह राज्य में दलबदल विरोधी कानून लागू करने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने पिछले साल दिसंबर में बीजेपी का दामन थाम लिया था, शुरू में अधिकारी बड़ी संख्या में नेताओं को अपने साथ लेकर आए थे। इसके बाद नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर अधिकारी ने अपना नाम बड़ा किया था। चुनाव के बाद, उन्हें विपक्ष का नेता नामित किया गया था. इसके अलावा पिछले महीने हुई चक्रवात समीक्षा की बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के साथ भी अधिकारी को आमंत्रित किया गया था।

विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेण्डर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल
जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करें ये 5 टिप्स
जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश
Big news : आईपीएस जितेंद्र शुक्ला NSG ग्रुप कमांडर नियुक्त, केन्द्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There has been a big change in this rule related to Aadhaar राज्य में सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 99.6 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण… 68.04 लाख राशनकार्डों में से 67.77 लाख राशनकार्डों में की गई आधार नंबर की सीडिंग
Next Article Breaking News: Discussion of changing CM in Chhattisgarh: Clippings Breking News: छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की चर्चा: प्रमुख न्यूज चैनलों की क्लीपिंग हो रही वायरल… जाने क्या है इस खबर की सच्चाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?