ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सफेम इंडिया राज्य शासन को उपलब्ध कराएगी करीब 6 करोड़ रूपए की मेडिकल सामग्री और उपकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सफेम इंडिया राज्य शासन को उपलब्ध कराएगी करीब 6 करोड़ रूपए की मेडिकल सामग्री और उपकरण

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
Oxfam India will provide medical supplies and equipment worth about
Oxfam India will provide medical supplies and equipment worth about
SHARE

रायपुर। ऑक्सफेम इंडिया अपने ‘मिशन संजीवनीÓ अभियान के अंतर्गत कोरोना मरीजों के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ को लगभग छह करोड़ रूपए लागत की मेडिकल सामग्री और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय पहुंचकर संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज उन्हें ये उपकरण सौंपे। श्री सिंहदेव ने ऑक्सफेम इंडिया द्वारा प्रदान किए गए मेडिकल सामग्रियों व उपकरणों के वाहन को अपने निवास कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए रवाना किया।
ऑक्सफेम इंडिया द्वारा सरगुजा अंचल के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल और प्रदेश के एक अन्य शासकीय अस्पताल में प्रति मिनट 570 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। संस्था प्रदेश के तीन जिला अस्पतालों और 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिंलेंडर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, पेशेंट मॉनिटर और बीपी मशीन प्रदान करेगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 800 पीपीई किट और पांच हजार मितानिनों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएगी। संस्था द्वारा 1500 जरूरतमंदों को एक माह का सूखा राशन और हाइजिन किट भी प्रदान किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में इस मदद के लिए ऑक्सफेम इंडिया के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए इस समय अधिक से अधिक संसाधन जुटाने की जरूरत है। अनेक संस्थाएं इसके लिए खुद होकर आगे आ रही हैं। उन्होंने ऑक्सफेम इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगठित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्वास्थ्य विभाग की अधोसंरचना आकार ले रही है। संस्था के सहयोग से इसमें तेजी लाने में मदद मिलेगी। ऑक्सफेम इंडिया द्वारा मितानिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने से वे अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से अंजाम दे पाएंगी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए मेडिकल सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान ऑक्सफेम इंडिया के सीईओ श्री अमिताभ बेहर, क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद शुक्ला, समन्वयक छत्तीसगढ़ प्रकाश गार्डिया, वित्तीय समन्वयक सुरभि अग्रवाल और जितेंद्र कौशिक भी मौजूद थे।

मुस्लिमों का निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहीं: कर्नाटक हाई कोर्ट
Bhilai : मुखबिरी के नाम पर युवक का अपहरण कर पिटाई, निगरानी बदमाश गिरफ्तार
दोस्त का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, महिला ने 50 हजार देकर बेटे को छुड़ाया… एक गलती से पकड़ाए आरोपी
छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी
धमतरी जिले के 357 जल स्रोतों पर बनेंगे सैंड फिल्टर, भू-जल संवर्धन व जल स्रोत संरक्षण को मिलेगी नई गति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1 पश्चिम बंगाल अनलॉक: एक जुलाई तक बढ़ीं पाबंदियां, दुकानें, मॉल व दफ्तर खोलने की रियायतें भी मिलीं
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे लोक निर्माण मंत्री ने राजधानी के निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का किया निरीक्षण… दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?