ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश में जलभराव की समस्या पर बोले विधायक वोरा: जिम्मेदार अधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे रहे मुस्तैद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बारिश में जलभराव की समस्या पर बोले विधायक वोरा: जिम्मेदार अधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे रहे मुस्तैद

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
MLA Vora said on the problem of waterlogging in rain: Responsible
MLA Vora said on the problem of waterlogging in rain: Responsible
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग जिले सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन और निगम प्रशासन से आपदा प्रबंधन की सभी जरूरी तैयारियां मुस्तैदी से करने कहा है। वोरा ने कहा कि मौसम विभाग ने दुर्ग और राजनांदगांव जिले में तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजनांदगांव में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए अफसर अलर्ट मोड में काम करें। बारिश के कारण जन व धन हानि न होने देने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि राजनांदगांव में भारी बारिश होने पर शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है और इसका प्रभाव दुर्ग में भी पड़ता है। वोरा ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी और नगर निगम प्रशासन की टीम बारिश की संभावना को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें। आपदा प्रबंधन की सभी आवश्यक तैयारियां पहले से करना जरूरी है। इसमें किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही नहीं होना चाहिए। वोरा ने हर साल शिवनाथ नदी उफनने के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय अफसरों को बाढ़ जैसी स्थिति होने पर बचाव के इंतजामों के साथ ही जरूरी होने पर आवागमन रोकनेए नदी का जलस्तर बढऩे पर महमरा एनीकट पर बेरिकेडिंग करते हुए आवाजाही रोकने की व्यवस्था मुस्तैदी से करने कहा। वोरा ने कहा कि बारिश की स्थिति पर नजर रखने के साथ ही कंट्रोल रूम में 24 घंटे अधिकारी अलर्ट रहकर काम करें और आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था करें।

ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में 5549 सुपरवाईजर नियुक्त…. नगरीय क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजर नियुक्त
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर फटने से हुआ हादसा
धान का अवैध परिवहन : यूपी व झारखंड का 175 बोरी धान और 03 पिकअप वाहन जब्त
औंधी में हुई हत्या का खुलासा : मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर की थी छोटे बेटे की हत्या
राजीव नगर में विधायक देवेन्द्र यादव ने किया भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरा बैग कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित 10 को फांसी, 6 दिसंबर 2018 को हुई थी इमरान की हत्या आरा बैग कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित 10 को फांसी, 6 दिसंबर 2018 को हुई थी इमरान की हत्या
Next Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा दिल्ली एम्स में 6-12 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रायल के लिए कल से शुरू होगी स्क्रीनिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?