ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोते के सामने किया रेप, कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े काटा… बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पोते के सामने किया रेप, कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े काटा… बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिलाएं

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कई महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और खुद पर हुई ज्यादतियों के बारे में बताते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक 60 वर्षीय महिला ने बताया कि कैसे उसके घर में 4 मई की रात को टीएमसी के कार्यकर्ता जबरन घुस आए थे और उसके पोते के सामने ही उससे रेप किया। यही नहीं महिला ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर घर में लूट का भी आरोप लगाया है। यह मामला बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले का है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा कि टीएमसी की ओर से बदले के तौर पर रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

यही नहीं सुप्रीम कोर्ट में अपनी अर्जी में महिला ने कहा कि बंगाल में इन घटनाओं को पुलिस की ओर से निष्क्रियता के चलते भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे पहले 18 मई को भी सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया था। चुनाव के बाद हुई हिंसा में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में यह अर्जी दाखिल की गई थी। अब अर्जी दाखिल करने वाली महिलाओं में से एक ने कहा कि उसके पति ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था। उनकी पहचान की गई और टीएमसी के लोगों ने दिनदहाड़े उन्हें कुल्हाड़ी से मार दिया।

महिला ने कहा कि वह असहाय होकर अपने पति को टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले में मरती हुई देखती रहीं। यही नहीं हमलावरों ने बाद में उनसे रेप करने का प्रयास भी किया। इसके अलावा शीर्ष अदालत में एक 17 वर्षीय दलित लड़की ने बताया कि 9 मई को टीएमसी के लोगों ने उसके साथ रेप किया था और उसे जंगल में ही मरने के लिए छोड़ गए। यही नहीं लड़की ने दावा किया कि अगले दिन टीएमसी के नेता उसके घर आए और धमकी दी कि यदि वह मामले की शिकायत पुलिस में करेगी तो घर को आग के हवाले कर देंगे और परिवार को ही जान से मार देंगे।
चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर मई में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा 4 जून को कोलकाता हाई कोर्ट ने भी बंगाल सरकार के प्रशासन को आदेश दिया है कि चुनाव बाद हुई हिंसा के बाद घरों को छोड़कर भागे लोगों को वापस बसाने के लिए प्रयास किए जाएं।

स्कूल में टीचर्स के मोबाइल लाने पर बैन के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा छात्र… जानिए छात्र ने क्यों की यह मांग
भिलाई-3 में सड़क हादसा : ई-रिक्शा से भिड़े एक्टिवा सवार की मौत
छत्तीसगढ़ मनरेगा में रोजगार देने में देश में पहले स्थान पर : लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 107 प्रतिशत से अधिक काम…. मनरेगा लागू होने के बाद से प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में रोजगार
इस गांव की महिलाएं कर रही कमाल…बना रही हर्बल गुलाल, राजधानी तक डिमांड
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दीं शुभकामनाएं, पूर्व पीएम नेतन्याहू के लिए कही ये बात
Next Article टीआरएस के पूर्व मंत्री ई राजेंद्र ने भाजपा का थामा दामन, मुख्यमंत्री से चल रहे थे नाराज टीआरएस के पूर्व मंत्री ई राजेंद्र ने भाजपा का थामा दामन, मुख्यमंत्री से चल रहे थे नाराज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?