ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है! अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नड्डा, योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से मीटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

यूपी में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है! अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नड्डा, योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से मीटिंग

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
यूपी में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है! अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नड्डा, योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से मीटिंग
यूपी में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है! अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नड्डा, योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से मीटिंग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तमाम कयासों के बीच गुरुवार को अचानक ही दिल्ली पहुंचे और होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। अब शुक्रवार सुबह वह पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने वाले हैं। उनके इस अचानक दौरे से पहले से चल रहे कयासों को और तेजी मिली है। यही नहीं एक तरफ योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की तो दूसरी ओर मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बीजेपी चीफ जेपी नड्डा भी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। एक के बाद एक इन मुलाकातों को यूपी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर अब तक पार्टी के किसी नेता ने कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि प्रदेश के राजनीतिक हलकों में लगातार संगठन में बदलाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज है।

आधिकारिक तौर पर भले कहा यह जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ कोरोना से निपटने की रिपोर्ट अमित शाह को देने पहुंचे हैं। लेकिन सियासी हलके में चर्चाएं कुछ और ही हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंचे थे और लगातार दो दिन तक कैम्प कर कई मंत्रियों और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके बाद से ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से लेकर तमाम तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

एके शर्मा की एंट्री के बाद से ही गर्म है चर्चाओं का बाजार
हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से कुछ नहीं किया गया। वहीं खुद बीएल संतोष ने कई ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार की कोरोना से निपटने के प्रयासों को लेकर तारीफ की और कयासों पर विराम लगाने का प्रयास किया। इसके बाद भी अटकलों का दौर लगातार जारी है। बता दें कि गुजराज काडर के आईएएस और पीएम मोदी के बेहद करीबी एके शर्मा के यूपी में एमएलसी बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा गर्म है।

दिल्ली जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष और सुनील बंसल संग योगी की मीटिंग
बुधवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ भी सीएम योगी की बैठक हुई। इसके बाद अचानक गुरुवार की दोपहर एक बजे सीएम योगी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। योगी का विशेष करीब तीन बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से साढ़े तीन बजे उनका काफिला दिल्ली के यूपी सदन पहुंचा। यूपी सदन से सीएम योगी का काफिला ठीक चार बजे अमित शाह के आवास के लिए रवाना हुआ।

सात महीने बाद शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा
आयुर्वेद ही नहीं मेडिकल साइंस भी मानता है इस औषधि को रोगनाशिनी, कई बीमारियों में है फायदेमंद
बेड के लिए बड़े-बड़े अस्पतालों में लगाई गुहार, आखिर नन्ही-सी जान ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा
भाजपा का कोई भी नेता कोरोना को सांप्रदायिक रंग न दे: जेपी नड्डा
दुर्ग सहित इन संभागों में लू का अलर्ट जारी, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट : हाईकोर्ट के निर्माण रोकने से इनकार करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
Next Article An amount of 3.07 crores transferred to cow dung vendors, Chief Minister Baghel said गोबर विक्रेताओं को 3.07 करोड़ की राशि अंतरित, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- गोधन न्याय एक ऐसी योजना, जिसके अनेक लाभ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?