ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम क्षेत्र में 35 और नई राशन दुकानें खुली… नए राशन दुकान खुलने से हितग्राहियों को भीड़ से मिलेगी मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम क्षेत्र में 35 और नई राशन दुकानें खुली… नए राशन दुकान खुलने से हितग्राहियों को भीड़ से मिलेगी मुक्ति

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
SHARE

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में 35 नई शासकीय उचित मूल्य दुकान शुरू हो गई है। अब राशनकार्ड के हितग्राहियों को राशन के लिए लंबी लाइन से निजात मिलेगा। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नए राशन दुकान खुलने से राशन लेने वालों की भीड़ में कमी आएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नए दुकान खोलने के लिए निगम क्षेत्र की 35 महिला स्व सहायता समूहों को राशन दुकान संचालित करने उन्हें आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लॉकडाउन के कारण दुकाने नहीं खुल पाई थी, अनलॉक होने के बाद से सभी जोन क्षेत्रों के नई राशन दुकानें शुरू हो चुकी है, जिससे शासन द्वारा मिलने वाली खाद्य सामग्रियों को हितग्राही ले सकेंगे।
निगम क्षेत्र में वर्तमान में 198 राशन दुकान है, अब 35 नए दुकान खुलने से कुल 233 दुकानें हो जाएंगी। खाद्य विभाग के चंद्रपाल हरमुख ने बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र 6 प्रकार के राशनकार्ड के हितग्राहियों को राशन प्रदान किया जाता है जिसके अंतर्गत अंत्योदय वाले राशनकार्ड 24158, निराश्रित राशनकार्ड 329, अन्नापूर्णा राशनकार्ड 48, प्राथमिकता वाले राशनकार्ड 58362, नि:शक्तजन राशनकार्ड 536 तथा सामान्य एपीएल राशनकार्ड 55911 हितग्राही है, इस तरह भिलाई निगम क्षेत्र में कुल 139344 लोगों के पास राशनकार्ड है, जिन्हें वर्तमान में निगम क्षेत्र में संचालित 198 राशन दुकानों से खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किया जाता है। अब आवंटित किए गए 35 महिला स्व सहायता समूहों द्वारा राशन दुकान खुलने हितग्राहियों से सहुलियत होगी। राशन दुकान में राशन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों की समस्या से भी निजात मिलेगा।
जोन 01 में 12 तो जोन 02 में 11 नई दुकान
नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में कुल 35 नई दुकानों का आवंटन हुआ है, इसमें जोन 01 में 12 दुकानें, जोन 02 में 11, जोन 03 में 04, जोन 04 में 03 और जोन 05 में 05 दुकानें नई शुरू हुई इससे राशनकार्ड के हितग्राहियों को खाद्य सामग्री के लिए लंबी कतार नहीं लगाना पड़ेगा जल्द ही सामान प्रदाय किया जा सकेगा। निगम क्षेत्र में शुरू हुई सभी नई राशन दुकानों का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा, इन्हीं के नाम से ही दुकान आवंटन किया गया है।

Bhilai Breaking : छावनी सीएसपी प्रभात कुमार का तबादला, भेजे गए रायगढ़, आशीष बंछोर होंगे छावनी के नए सीएसपी
चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती
सेक्टर-7 में 98 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक
भिलाई की प्रेरणा को मिला मिसेस इंडिया ग्लोबल क्वीन ऑफ द क्वींस 2021 का ताज
Bijapur : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, बेटे के सामने रेता गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीकाकरण : पीएम के एलान के बाद एक्शन में सरकार, वैक्सीन के 74 करोड़ डोज के लिए दिया ऑर्डर टीकाकरण : पीएम के एलान के बाद एक्शन में सरकार, वैक्सीन के 74 करोड़ डोज के लिए दिया ऑर्डर
Next Article Youth Congress National Secretary Mo Shahid met ED Dubey and warned टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई का मामला: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने ईडी दुबे से की मुलाकात कर दी चेतावनी… दो दिन में साफ पानी नहीं दिया तो करेंगे अनशन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?