ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर
अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। चीन से निकल कर पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई रखी है। कोरोना महामारी से अब तक दुनिया भर में करोड़ों लोग संक्रमित हो गए और लाखों लोग की जान चली गई है। लेकिन अब तक दुनिया इस सवाल का जवाब नहीं ढूढ़ पाई है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई? हाल ही में एक नए अध्ययन में दावे के साथ कहा गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की उसी लैब में बना था, जिस पर दुनिया का शक है, लेकिन अब अमेरिकी लैब की एक रिपोर्ट ने इस पर मुहर भी लगा दी है। अमेरिकी सरकार कोरोना वायरस को लेकर रिसर्च करवा रही है। इसकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के चीन की वुहान लैब से लीक होने की संभावना अधिक है। साथ ही कहा गया है कि इस आगे जांच की जानी चाहिए। 

अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन को मई, 2020 में कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी ने रिसर्च पर काम करना शुरू किया था। ट्रंप के हटने से ठीक पहले स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से वायरस के मूल स्त्रोत को लेकर जांच करने के आदेश दिए थे। लॉरेंस लिवरमोर का मूल्यांकन कोविड-19 वायरस के जीनोमिक एनालिसिस पर आधारित है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में जानकारी देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर दबाव बनाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अमेरिका अपने स्तर पर समीक्षा एवं प्रक्रिया को भी जारी रखेगा।

चीन पर दबाव बनाना जारी रखेगा अमेरिका
उन्होंने कहा, ”हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर यह दबाव बनाना जारी रखेंगे कि वह पारदर्शिता बरते, आंकड़े एवं सूचना देने के लिए तैयार रहे। वह कहता है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा तो ऐसा नहीं होगा कि हम खड़े रहकर केवल यह देखते रहें और उसकी इस बात को मान लें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पदभार संभालने के बाद इस सप्ताह अपनी पहली विदेश यात्रा पर जब विदेश के नेताओं से मिलेंगे तो यह भी बातचीत का एक विषय होगा। इस बीच कांग्रेस में गवाही के दौरान विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर दो संभावित परिदृश्य हैं। पहला यह कि वायरस प्रयोगशाला से निकला है और दूसरा यह कि वायरस प्राकृतिक रूप से पैदा हुआ।

सदन की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य स्टीव चाबोट के एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसकी तह तक जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने विस्तृत समीक्षा के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक समीक्षा मार्च में शुरू हुई थी। जो निष्कर्ष निकले उनके मुताबिक इन्हीं दो में से कोई एक परिदृश्य हो सकता है। अब उन्होंने पूरी सरकार से कहा है कि 90 दिन के भीतर वह खूब गहराई में जाए और हमारे पास जो कुछ भी है उसका पता करे, विशेषज्ञों के साथ मिलकर जानने की कोशिश करे कि क्या हम कुछ ठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा निजी स्कूलों की तरह होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड…
रामनगर मुक्तिधाम में शुरू हुआ विद्युत शव दाह सिस्टम, सफलता पूर्वक की गई टेस्टिंग
दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन
आंतरिक मार्गो में आवागमन होगी सुगम, शहर के अंतिम छोर तक होगा विकास : वोरा
मन की बात: 200 से अधिक कीमती मूर्तियों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया, पीएम मोदी ने कहा- दुनिया समझने लगी भारत की अहमियत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल मानसून अपडेट: अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जर्जर इमारतों को खाली करने का आदेश, 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?