ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग छात्रा गीता के हौसले को सराहा: मिली मोटराईज्ड ट्राईसायकिल की सौगात… सीएम को घर आने का दिया न्योता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग छात्रा गीता के हौसले को सराहा: मिली मोटराईज्ड ट्राईसायकिल की सौगात… सीएम को घर आने का दिया न्योता

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel appreciated the spirit of Divyang student Geeta
Chief Minister Bhupesh Baghel appreciated the spirit of Divyang student Geeta
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले की दिव्यांग बालिका कुमारी गीता को आज वर्चुअल रूप से मोटराईज्ड ट्रायसायकल की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम छिदौली कमारपारा जनपद छुरा की रहने वाली 11 वर्षीय गीता से बड़ी आत्मीयता से बात-चीत की और उसे स्कूल आने-जाने के लिए शासन की ओर से मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
कक्षा 6वीं में अध्ययनरत गीता इस सौगात को पाकर बेहद प्रसन्न है और उसने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गीता से बात-चीत करते हुए कहा कि पैर के पंजे नहीं होने पर भी आपने हिम्मत नहीं हारी और दोनों पैरों में पीने के पानी का गिलास का उपयोग कर उसे ही अपना पंजा बना लिया है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपने हिम्मत नहीं हारी है और अपने हौसले के बल पर सामान्य बच्चियों के जैसा दैनिक जीवन के कार्यों के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी है। मैं आपके हौसले की प्रशंसा करता हूं।
मुख्यमंत्री ने गीता से उसकी पढ़ाई-लिखाई, गांव से स्कूल की दूरी एवं पारिवारिक स्थिति के बारे में भी बात-चीत करते हुए कहा कि बड़े ही स्नेहिल भाव से उससे पूछा कि तुम्हारी कोई इच्छा और कोई मांग है क्या ? गीता ने बड़े ही मासूमियत से मुस्कुराकर छत्तीसगढ़ी में मुख्यमंत्री बघेल से कहा मोर गांव आबे। मुख्यमंत्री ने गीता के इस न्यौते को हंसते हुए स्वीकार करने के साथ ही कहा कि कोरोना संकट के बाद आएंगे। मुख्यमंत्री ने गीता को कहा कि किसी भी तरह की जरूरत होने पर वह कलेक्टर को अथवा उन्हें तुरंत बताएं। सरकार हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव झीरसागर ने बताया कि दिव्यांग गीता के पैरों के पंजों की माप ले ली गई है। आठ-दस दिन में दोनों पैरों का कृत्रिम पंजा तैयार होकर आ जाएगा। जिसे गीता के पैरों में लगा दिया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि गीता को इससे पूर्व विभाग द्वारा हस्त चलित ट्रायसायकल दी गई थी, जिसे उसने जरूरतमंद अन्य दिव्यांग व्यक्ति को दे दी थी। गीता की इच्छा अनुसार उसे आज 42 हजार रूपए लागत वाली बैटरी चलित तीन पहिया मोटराईज्ड सायकल दी गई है। फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर माना कैम्प रायपुर में पदस्थ विशेषज्ञों का दल कुमारी गीता के घर जाकर उसके पंजों का नाप लिया है। गीता के लिए कृत्रिम पंजे तैयार किए जा रहे हैं जिसकी लागत डेढ़ लाख रूपए है। जिससे वह सभी प्रकार के कार्य कुशलता पूर्वक कर सकेंगी तथा अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।

राजधानी में खूनी खेल: चाकूबाजी में दो की मौत, मामला पुरानी रंजिश का
Bhilai Breaking : हत्या के 33 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते से निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि
Fraud : स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर शादी के नाम पर ठगी, झांसे में आई युवती ने लुटा दिए 6 लाख
काली सूची में शामिल देशों को मानवीय मदद के प्रस्ताव का भारत ने किया विरोध, थरूर ने की जयशंकर की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर अब घटकर मात्र 2.7 प्रतिशत पर…. लगातार बढ़ाया गया रोजाना सैंपल जांच का दायरा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1285 नए केस
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल 63 दिनों में पहली बार देश में एक लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस… सामने आए 86,498 नए मामले…. 2123 मरीजों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?