ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी की सभी को फ्री वेक्सीनेशन की घोषणा पर सीएम बघेल ने कहा- देरी से लिया गया निर्णय… वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति ही सबसे बड़ी चुनौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम मोदी की सभी को फ्री वेक्सीनेशन की घोषणा पर सीएम बघेल ने कहा- देरी से लिया गया निर्णय… वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति ही सबसे बड़ी चुनौती

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यही सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र में ही यह घोषणा कर दी थी कि छत्तीसगढ़ में हम हर व्यक्ति का फ्री वैक्सीनेशन करेंगे। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाईन वर्कर और 45 वर्ष के अधिक आयु के लिए तो फ्री वैक्सीनेशन की व्यवस्था की लेकिन जब 18 से 44 आयु वर्ग की बात आयी तो उन्होंने यह राज्यों के ऊपर छोड़ दिया, तब भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से फ्री वैक्सीनेशन की मांग की थी, लेकिन उन्होंने सुना नहीं। बाद में राज्यों ने अपने खजाने से वैक्सीनेशन की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य समस्या वैक्सीन की पूर्ति की है। हमे एक मई से 7 जून तक छत्तीसगढ़ में केवल 9 लाख 38 हजार 530 वैक्सीन डोज ही प्राप्त हुए। ये रफ्तार वैक्सीन उपलब्ध कराने की रही है। जब वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे है तो डोज कैसे लगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों पर जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1.5 करोड़ वैक्सीन डोसेज का ऑर्डर कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन दोनो उत्पादक कंपनियों को दिया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 14 लाख 18 हजार 700 डोसेज ( 11 लाख 66 हजार 630 कोविशील्ड डोज और 2 लाख 52 हजार 70 कोवैक्सीन डोज ) के लिए कुल 47 करोड़ 34 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
इसके विरुद्ध 18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 9 लाख 38 हजार 530 डोज प्राप्त हुई है जिसमें 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज 1 मई 2021 को, 3.5 लाख डोज कोविशील्ड वैक्सीन 8 मई 2021 को, 2 लाख 97 हजार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को एवं 1 लाख 41 हजार 420 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 5 जून 2021 को प्राप्त हुई है। 6 जून तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग के करीब 8 लाख 31 हजार 281 लाभार्थियों का टीकाकरण (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) किया जा चुका है।

नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, झारखंड के हजारीबाग से पकड़ाया बदमाश
पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्घि, रायपुर व बलौदा बाजार के दो अस्पतालों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
कोरोना की मार: अब गोवा में भी लगाया गया 15 दिन का कोरोना कफ्र्यू, बढ़ते मामलों के बाद लिया गया फैसला
चीन के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी: चीनी झंडे का जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dr.S Bharathidasan has assumed the charge of Commissioner Public Relations and Chief Executive Officer Chhattisgarh Samvad डॉ.एस.भारतीदासन ने ग्रहण किया आयुक्त जनसम्पर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार…. मंत्रालय में विशेष सचिव का भी संभाला पद
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर अब घटकर मात्र 2.7 प्रतिशत पर…. लगातार बढ़ाया गया रोजाना सैंपल जांच का दायरा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1285 नए केस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?